News Chakra

IPL 2024 DC vs GT Rishabh Pant And Shubman Gill

ऋषभ पंत और शुभमन गिल

दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में गुजरात टाइटंस को 225 रन का लक्ष्य दिया। कप्तान ऋषभ पंत ने 43 गेंद में पांच चौकों और आठ छक्कों की मदद से नाबाद 88 रन की तेजतर्रार पारी खेली जबकि अक्षर पटेल ने 43 गेंद में पांच चौकों और चार छक्कों से 66 रन बनाए।

Loading

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को हराया दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को यहां गुजरात टाइटंस को चार रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 224 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए टाइटंस की टीम साई सुदर्शन (39 गेंद में 65 रन, सात चौके, दो छक्के) और डेविड मिलर (23 गेंद में 55 रन, तीन छक्के, छह चौके) के अर्धशतक के बावजूद आठ विकेट पर 220 रन ही बना सकी।

डीसी ने बनाए थे चार विकेट पर 224 रन

कप्तान ऋषभ पंत और अक्षर पटेल के अर्धशतक और दोनों के बीच चौथे विकेट की शतकीय साझेदारी से दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में बुधवार को यहां गुजरात टाइटंस के खिलाफ खराब शुरुआत से उबरते हुए चार विकेट पर 224 रन बनाए। पंत ने 43 गेंद में पांच चौकों और आठ छक्कों की मदद से नाबाद 88 रन की तेजतर्रार पारी खेली जबकि अक्षर ने 43 गेंद में पांच चौकों और चार छक्कों से 66 रन बनाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए उस समय 113 रन की साझेदारी की जब टीम 44 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद संकट में थी। पंत ने अंत में ट्रिस्टन स्टब्स (सात गेंद में नाबाद 26, तीन चौके, दो छक्के) के साथ सिर्फ 18 गेंद में 67 रन की अटूट साझेदारी की जिससे दिल्ली की टीम अंतिम पांच ओवर में 97 रन जोड़ने में सफल रही।

गुजरात ने टॉस ने जीतकर चुनी थी गेंदबाजी

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच भिड़ंत हो रही है। इस मैच में सभी नज़रें दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत की कप्तानी पर रहने वाली है। अब तक आईपीएल 2024 (IPL 2024) में दिल्ली का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, हालांकि गुजरात भी कुछ कमाल दिखा पाने में सफल नहीं हुई। वहीं आज के मुकाबले में गुजरात ने टॉस ने जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद, मुकेश कुमार।

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): रिद्धिमान साहा (डब्ल्यू), शुबमन गिल (सी), डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, नूर अहमद, मोहित शर्मा, संदीप वारियर।



PC : enavabharat

News Chakra

Categories:
Avatar photo
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।