रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण को निकले भगवान श्री कल्याण राय जी

  • धूमधाम से निकली शोभा यात्रा, सुन्दरकाण्ड पाठ का हुआ आयोजन

News Chakra @कोटपूतली। स्थानीय पुरानी सब्जी मंडी स्थित श्री कल्याण राय जी मंदिर में गुरुवार को भगवान कल्याण राय जी की वार्षिक रथ यात्रा गुरुवार को बड़े ही धुमधाम के साथ आयोजित हुई। इस मौके पर भगवान श्री कल्याण राय जी सुसज्जित रथ में नगर भ्रमण को निकले। उनकी शोभा यात्रा मन्दिर परिसर से शुरू होकर आजाद चौक होते हुए नगरपालिका तिराहा, नगरपालिका पार्क, कृष्णा टॉकीज, दिल्ली-दरवाजा से मुख्य बाजार होते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुँची।

शोभा यात्रा में भगवान शिव- पार्वती, दुर्गा माता, काली माता, राधा कृष्ण, सुदामा की आकर्षक झांकियों का आयोजन हुआ। शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प मालाओं व पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। वहीं बड़ी संख्या में महिला, पुरुष श्रद्वालु प्रभु के गुणगान के साथ झुमते हुए चल रहे थे। इस दौरान कैलाश पुजारी, अरविंद पुजारी, पं. राजेन्द्र शर्मा, नवीन शर्मा, अशोक जिंदल, पत्रकार आनंद पंडित, पार्षद मनोज गौड़, अनिल शरण, रमेश चन्द शर्मा, रजत जिंदल, सन्नी, भूपेन्द्र सैनी, प्रवीण शर्मा, मनोज अग्रवाल, राजेश सवाईका, जितेन्द्र जोशी, विनोद जोशी, मनोज सोनी, मनिष अरोड़ा, अमन जिंदल, रेणु जिंदल, माया देवी, लाली, शर्मातारा देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व श्रद्धालु उपस्थित थे।

इसके बाद रात्रि को गौ सेवार्थ संगीतमय सुन्दरकाण्ड समिति द्वारा संगीतमय सुन्दरकण्ड पाठ व भजनों का आयोजन किया गया। शुक्रवार सांय को पौषबड़ा पंगत प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

Follow Us with E-mail:

[jetpack_subscription_form show_subscribers_total=”false” button_on_newline=”false” custom_font_size=”16″ custom_border_radius=”0″ custom_border_weight=”1″ custom_padding=”15″ custom_spacing=”10″ submit_button_classes=”” email_field_classes=”” show_only_email_and_button=”true”]

Join News Chakra telegram group. @newschakraktp

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।