न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। शहर में मास्टर प्लान कार्रवाई के दौरान आजाद चौक, जिला पुस्तकालय के बाहर तोड़ी गई दुकानों को आज रात गुपचुप तरीके से बनाने की तैयारी चल रही थी। इसके लिए संबंधित दुकानदारों द्वारा जेसीबी की सहायता से नींव खुदाई का काम करवाया जा रहा था। लेकिन इसी दौरान किसी ने नगर परिषद को इसकी सूचना दे दी।

नगर परिषद आयुक्त फतेह सिंह मीणा ने बताया कि मास्टर प्लान कार्रवाई के दौरान तोड़ी गई दुकानों में से किसी ने दुकान बनाने की तैयारी की थी, जिसे मौके पर नगर परिषद की टीम भेजकर रुकवा दिया गया है साथ ही सामान भी जप्त कर लिया गया है। आयुक्त मीणा ने बताया कि मौके से जेसीबी चालक व दुकानदार फरार हो गए थे जिन्हें शनिवार को इस बाबत नोटिस भिजवाया जाएगा।
नगर परिषद आयुक्त ने बताया कि कोई भी दुकानदार बिना स्वीकृति के किसी भी तरह का निर्माण करने के लिए अधिकृत नहीं है। अवैध तरीके से किए जा रहे निर्माण को तुरंत प्रभाव से रुकवा दिया गया है।
- कोटपूतली-बहरोड़ में पंचायत चुनाव: सुबह 10 बजे तक 15.69% मतदान, बूथों पर लगी मतदाताओं की कतारें
- पीएम श्री स्कूल के विद्यार्थियों ने किया साइंस पार्क का शैक्षणिक भ्रमण
- पावटा की 30 ग्राम पंचायतों में सरपंच चुनाव के नतीजे घोषित
- करंट लगने से पोल से नीचे गिरा बंदर, उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार
- उपजिला अस्पताल में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती मनाई
