Kotputli: रिश्वत राशि के साथ पटवारी ट्रैप, तहसील परिसर में चल रही है कार्यवाही

न्यूज़ चक्र कोटपूतली। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर अलवर-प्रथम इकाई द्वारा आज शुक्रवार को कोटपूतली, जयपुर में कार्यवाही करते हुये रामचन्द्र सैनी पटवारी पटवार हल्का देवता, तहसील कोटपूतली, जिला जयपुर को परिवादी से 15 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अलवर-प्रथम इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी भूमि का नामान्तकरण खोलने की एवज में रामचन्द्र सैनी पटवारी पटवार हल्का देवता, तहसील कोटपूतली, जिला जयपुर द्वारा 15 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी एएसपी विजय सिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक प्रेमचन्द एवं उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये रामचन्द्र सैनी पुत्र श्री लक्ष्मणराम निवासी ग्राम खड़ब नारेहडा, तहसील कोटपूतली, जिला जयपुर को परिवादी से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

एसीबी के द्वारा आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों पर ए.सी.बी. टीमों द्वारा तलाशी जारी है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।