Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Jaipur
  • Vande Bharat: राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस आज से ट्रैक पर, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
  • Jaipur

Vande Bharat: राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस आज से ट्रैक पर, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

News Chakra April 12, 2023
PM Modi to flag off Jaipur-Delhi Vande Bharat through video conferencing on April 12

 

PM Modi to flag off Jaipur-Delhi Vande Bharat through video conferencing on April 12

न्यूज़ चक्र। राजस्थान की पहली Vande Bharat ट्रेन अब ट्रैक पर दौड़ने लगेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वर्चुअल माध्यम से राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस दौरान रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव भी जयपुर में उपस्थित रहेंगे। जानकारी के अनुसार इस ट्रेन की नियमित सेवा 13 अप्रैल, 2023 से शुरू होगी और जयपुर, अलवर और गुड़गांव होते हुए राजस्थान के अजमेर और दिल्ली कैंट के बीच दौड़ेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, 12 अप्रैल को गाड़ी संख्या 09617, जयपुर-दिल्ली कैंट Vande Bharat उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा जयपुर से 11 बजे रवाना होकर 16.00 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी। स्पेशल रेलसेवा मार्ग में गांधीनगर जयपुर, बस्सी, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर, खैरथल, रेवाड़ी, पटौदी रोड, गढ़ी हरसरू और गुड़गांव स्टेशनों पर रुकेगी।

Download YouTube Studio, YouTube channel will start running

Vande Bharat: 13 अप्रैल से होगा अजमेर- दिल्ली कैंट का नियमित संचालन 

अजमेर- दिल्ली कैंट- अजमेर वंदे भारत रेलसेवा का नियमित संचालन 13 अप्रैल से किया जाएगा। गाड़ी संख्या 20977, अजमेर- दिल्ली कैंट वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा 13 अप्रैल से सप्ताह में छह दिन (बुधवार को छोड़कर) अजमेर से 06.20 बजे रवाना होकर जयपुर 07.50 बजे पहुंचेगी और 07.55 बजे प्रस्थान करेगी। फिर अलवर 09.35 बजे पहुंचेगी और 09.37 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद गुडगांव 11.15 बजे पहुंचेगी और 11.17 बजे प्रस्थान कर 11.35 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी।

Jaipur: पेट्रोल पंप पर फायरिंग कर रंगदारी मांगने वाले पांच बदमाश पुलिस ने दबोचे, मुठभेड़ में दो को लगी गोली

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20978, दिल्ली कैंट- अजमेर Vande Bharat सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा 13 अप्रैल से सप्ताह में छह दिन (बुधवार को छोड़कर) दिल्ली कैंट से 18.40 बजे रवाना होकर गुडगांव 18.51 बजे पहुंचेगी और 18.53 बजे प्रस्थान करेगी। फिर अलवर 20.17 बजे पहुंचेगी और 20.19 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद जयपुर 22.05 बजे पहुंचेगी और 22.10 बजे प्रस्थान कर 23.55 बजे अजमेर पहुंचेगी। इस रेलसेवा में 12 वातानुकुलित चेयरकार, दो वातानुकुलित एक्जीक्यिूटिव चेयरकार और दो ड्राइविंग कार श्रेणी के डिब्बों सहित कुल 16 डिब्बे होंगे।

[ खबर सोर्स – अमर उजाला ]

[ ख़बरें और भी हैं… ]

News Chakra

  • पावटा में मानवता की मिसाल: “परिंडा लगाओ, परिंदा बचाओ” अभियान को मिला जनसमर्थन, लगाए गए परिंडे
  • पावटा बस स्टैंड पर जेबकतरों का बोलबाला: भीड़ का फायदा उठाकर ₹22 हजार पार, महिला गिरोह पर शक
  • पावटा में दुकाने बंद, खाद-बीज व्यापारियों की देशव्यापी हुंकार, सौंपा ज्ञापन
  • पावटा में गोवंश संरक्षण को लेकर पैदल मार्च, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन
  • बानसूर में शिक्षक की क्रूरता: कक्षा-7 के छात्र की बेरहमी से पिटाई, हाथ फ्रैक्चर—मामला दर्ज

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: क्या ब्रह्मास्त्र 2 को लेकर अयान मुखर्जी से निराश हैं करण जौहर? यहाँ उनकी दरार के पीछे की सच्चाई है
Next: आमिर खान, शाहिद कपूर, श्रद्धा कपूर और जियो स्टूडियोज की आने वाली नई फिल्मों और सीरीज की घोषणा के रेड कार्पेट पर ग्लैमरस अंदाज

Related Stories

  • Jaipur
  • Kotputli
  • Rajasthan News

कोटपूतली से किशनगढ़ के बीच 181 किमी लंबा 6-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, 6906 करोड़ की लागत से बनेगा, दिसंबर में शुरू होगा काम

Mahesh Kotputli October 25, 2025 0
  • Jaipur
  • Rajasthan News

फिल्मी स्टाइल में वारदात: प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की साजिश !

Vikas Verma May 6, 2025 0
  • Jaipur
  • Kotputli
  • Rajasthan News

कोटपूतली: सफर से पहले मौत से सामना, बे’बस यात्री

News Chakra April 9, 2025
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image-398238618-17773045786085579356844025748471.jpg
  • Top news

पावटा में मानवता की मिसाल: “परिंडा लगाओ, परिंदा बचाओ” अभियान को मिला जनसमर्थन, लगाए गए परिंडे

Rajesh Kumar Hadia April 27, 2026
image_editor_output_image260519582-17773041145771411843601138166973.jpg
  • Top news

पावटा बस स्टैंड पर जेबकतरों का बोलबाला: भीड़ का फायदा उठाकर ₹22 हजार पार, महिला गिरोह पर शक

Rajesh Kumar Hadia April 27, 2026
image_editor_output_image239685822-1777303589076847064625203953748.jpg
  • Top news

पावटा में दुकाने बंद, खाद-बीज व्यापारियों की देशव्यापी हुंकार, सौंपा ज्ञापन

Rajesh Kumar Hadia April 27, 2026
image_editor_output_image1533701729-17773029658134385787351500256577.jpg
  • Top news

पावटा में गोवंश संरक्षण को लेकर पैदल मार्च, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन

Rajesh Kumar Hadia April 27, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.