श्री श्याम नरसिंह मंदिर में पोष बड़े का आयोजन, ठाकुर जी को लगाया हलवे पकोड़ी का भोग

नारेडा । नारेडा कस्बे के बावड़ी वाले श्री श्याम नरसिंह मंदिर में सोमवार को पोष बड़े का आयोजन किया गया। जिसमें ठाकुर जी को हलवे पकौड़ी का भोग लगाकर पंगत प्रसादी का आयोजन किया गया। महंत बंटी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री श्याम पोस बड़ा कमेटी के द्वारा सर्वप्रथम ठाकुर जी को हलवे पकौड़ी का भोग लगाकर पंगत प्रसादी का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी का आंनद लिया।

Posh Bade organized in Shri Shyam Narasimha Temple

इस मौके पर सत्संग का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ता सुरेश मीणा, प्रदीप अग्रवाल, रोहिताश सिंह ,अजय सिंह, राम सिंह, संजय जोशी, देशराज सिंह, संतोष जांगिड़, मनोज अग्रवाल, बलवीर सेन, कृष्ण टांक, गुड्डू सिंह कृष्ण सिंह, लालचंद फौजी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। #Sanjay_joshi

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।