Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • HEALTH CARE
  • Roasted Guava Benefits | अमरूद भूनकर खाने के हैं अनेक फ़ायदे, ज़रूर जानें और आज़मा कर देखें
  • HEALTH CARE

Roasted Guava Benefits | अमरूद भूनकर खाने के हैं अनेक फ़ायदे, ज़रूर जानें और आज़मा कर देखें

News Chakra February 2, 2023
Roasted
Roasted

News Chakra : Roasted Guava Benefits सर्दियों के मौसम में बाजार में कई तरह फल मिलते हैं, जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ सेहत को भी कई लाभ पहुंचाते हैं। उन्हीं में से एक है ‘अमरूद’। अमरूद पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अमरूद में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन ई, विटामिन बी सिक्स, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, कॉपर, पोटेशियम, सोडियम, जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अमरूद को भून कर खाया जाए तो सेहत को दोगुना फायदा हो सकता है। जी हां, ऐसे में लोगों को पता होना चाहिए कि यदि अमरूद को भूनकर खाया जाए तो इससे क्या लाभ हो सकते हैं। आइए जानें अमरूद को भूनकर खाने से सेहत को क्या-क्या लाभ हो सकते हैं।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आपको भूख न लगने की समस्या है, तो आपको भुने हुए अमरूद का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसका सेवन करने से भूख में बढ़ोतरी होती है। साथ ही इसके सेवन से लिवर (Liver) भी स्वस्थ रहता है।

अगर आप पुरानी खांसी (Cough) की समस्या से परेशान हैं और इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको भुने हुए अमरूद का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद गुण पुरानी खांसी को ठीक करने में मदद करते हैं। इसके लिए काले नमक के साथ भुने अमरूद का सेवन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हेल्थ केयर: मोटा अनाज बनाएगा सेहत, जानिए कैसे !

भुने हुए अमरूद का सेवन मानसिक स्वास्थ्य (Mental health) के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि भुने हुए अमरूद में मौजूद तत्व दिमाग को तेज करने में मदद करते हैं।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि कमजोरी और थकान महसूस होने पर भुने हुए अमरूद का सेवन बेहद लाभकारी होता है। क्योंकि भुने हुए अमरूद का सेवन करने से शरीर में एनर्जी (Energy) बनी रहती है, जिससे सुस्ती महसूस नहीं होती है।

यदि आपको हार्ट से संबंधित समस्या है तो ऐसे में आप भुने हुए अमरूद को अपनी डाइट में जोड़ सकते है। बता दें इसके अंदर पोटेशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है जो दिल की समस्या के जोखिम को कम कर सकता है।

अगर आपके हाथों-पैरों में जलन की समस्या रहती है, तो आपको भुने हुए अमरूद का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से हाथों-पैरों में जलन की समस्या दूर होती है।

कुहाड़ा धाम में गरजे नागर, पायलट बने सीएम, नहीं तो कांग्रेस को वोट नहीं !

Roasted Guava Benefits :

भुना हुआ अमरूद (Roasted Guava) सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। लेकिन यदि आपको अमरूद के सेवन से किसी भी प्रकार की एलर्जी महसूस होती है तो इसे अपनी डाइट में जोड़ने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। इससे अलग यदि आप कोई स्पेशल डाइट फॉलो कर रहे हैं या किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं तो भुने हुए अमरूद को डाइट में जोड़ने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Ad-krishna-vally
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले के मुगलपुर में गोली मारकर की हत्या के मामले का खुलासा
  • पावटा ब्लॉक के पीएम श्री महात्मा गांधी स्कूल प्रागपुरा में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 23 मार्च तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले में एलपीजी संकट व बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन
  • पावटा में गणगौर पूजन की धूम, बालिकाएं व महिलाएं निभा रही पारंपरिक रस्में
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले के सीआरपीएफ सब-इंस्पेक्टर मोहर सिंह गुर्जर का छत्तीसगढ़ में निधन

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Jaipur: नड्डा के परिवार में विवाह का जश्न, आज एक दूसरे का हाथ थामेंगे हरीश और रिद्धि, ये लोग होंगे शामिल
Next: ऑस्कर अवॉड्स से पहले फिर गूंजा विल स्मिथ का ‘थप्पड़ कांड’

Related Stories

30 की उम्र में भी चेहरे पर नहीं आएगा ढीलापन,
  • HEALTH CARE

बढ़ती उम्र में भी चेहरे पर नहीं आएगा ढीलापन, झुर्रियों और स्किन टाइटनिंग के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

News Chakra March 12, 2023
मोटा अनाज : होली पर खायें हैल्दी फूड्स, तो जमेगा रंग !
  • HEALTH CARE
  • National

मोटा अनाज : होली पर खायें हैल्दी फूड्स, तो जमेगा रंग !

News Chakra March 7, 2023
होली के रंगों का बच्चों की सेहत पर पड़ सकता
  • HEALTH CARE

होली के रंगों का बच्चों की सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर, इन बातों को रखें खास ध्यान

News Chakra March 7, 2023
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-144385336-17734231312597676999481848474284.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के मुगलपुर में गोली मारकर की हत्या के मामले का खुलासा

Rajesh Kumar Hadia March 13, 2026
image_editor_output_image1939310151-17734219813133483285075486231697.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक के पीएम श्री महात्मा गांधी स्कूल प्रागपुरा में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 23 मार्च तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Rajesh Kumar Hadia March 13, 2026
image_editor_output_image1849829900-17734206014037467552146956578803.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में एलपीजी संकट व बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

Rajesh Kumar Hadia March 13, 2026
image_editor_output_image-999349405-17734184879873894414659828777283.jpg
  • Top news

पावटा में गणगौर पूजन की धूम, बालिकाएं व महिलाएं निभा रही पारंपरिक रस्में

Rajesh Kumar Hadia March 13, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.