Rohit Sharma | धोनी को पछाड़कर आगे निकले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, हासिल की ‘ये’ खास उपलब्धि

Rohit Sharma %E0%A4%A7%E0%A5%8B%E0%A4%A8%E0%A5%80 %E0%A4%95%E0%A5%8B %E0%A4%AA%E0%A4%9B%E0%A4%BE%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%95%E0%A4%B0 %E0%A4%86%E0%A4%97%E0%A5%87 %E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%B2%E0%A5%87 %E0%A4%9F%E0%A5%80%E0%A4%AE %E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%A1%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE


MS Dhoni and Rohit Sharma IND vs ENG 3rd Test
एमएस धोनी और रोहित शर्मा (PIC Credit: Social Media)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट (IND vs ENG 3rd Test) राजकोट (Rajkot) में खेला जा रहा है। जहां भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में भले ही भारत की शुरुआत काफी ख़राब हुई, लेकिन टीम इंडिया (Team India) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अंगद की तरह अपने पेअर क्रीज पर जमा लिया है। इतना ही नहीं उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को पछाड़कर टेस्ट (Test) इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

हिटमैन रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के पहले दिन पहली पारी में 2 छक्के लगाते ही धोनी को पीछे छोड़ दिया है। उनके नाम अब 79 छक्के हो गए हैं, जबकि धोनी के नाम 78 छक्के थे। यही नहीं, अब वह भारत की ओर से दूसरे सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे आगे सिर्फ वीरेंद्र सहवाग हैं, जिनके नाम 91 छक्के हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

  • बेन स्टोक्स (इंग्लैंड): 128 छक्के
  • ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड): 107 छक्के
  • एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया): 100 छक्के
  • क्रिस गेल (वेस्टइंडीज): 98 छक्के
  • जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका): 97 छक्के
  • वीरेंद्र सहवाग (भारत): 91 छक्के

यह भी पढ़ें

वहीं अगर इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें तो सबसे ज्यादा छक्के इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के नाम है। स्टोक्स ने 128 छक्के जड़े हैं, जबकि ब्रेंडन मैकुलम ने 107 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर एडम गिलक्रिस्ट हैं, जिन्होंने 100 छक्के जड़े हैं। यही 3 बल्लेबाज टेस्ट में छक्के लगाने के मामले में तिहाई का आंकड़ा छू सके हैं। जिस रफ्तार से रोहित शर्मा आगे बढ़ रहे हैं, ऐसे में वह जल्द ही उनके नाम सबसे अधिक छक्के का रिकॉर्ड हो सकता है।


PC : enavabharat
News Chakra

    Discover more from News Chakra

    Subscribe to get the latest posts sent to your email.

    Categories:
    NEWS CHAKRA