कोटपुतली में सचिन पायलट का गर्मजोशी से स्वागत, कार्यकर्ताओं से लिया हालचाल

राजधानी जयपुर से किशनगढ़बास के ग्राम बघेरी जाते समय मंगलवार शाम कस्बे के पूतली कट पर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम एवं एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया।

कोटपुतली में सचिन पायलट का गर्मजोशी से स्वागत, कार्यकर्ताओं से लिया हालचाल

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मंजू रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पायलट का अभिनंदन किया। इस दौरान सचिन पायलट ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कुशलक्षेम पूछते हुए क्षेत्र के हालात की जानकारी ली।

कोटपुतली में सचिन पायलट का गर्मजोशी से स्वागत, कार्यकर्ताओं से लिया हालचाल

वे ग्राम बघेरी में पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि अर्पित करने जा रहे थे, इसी क्रम में कुछ समय के लिए यहां रुके और कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

Author