पावटा के ग्राम दाँतिल के राजपाल सिंह भाटी को ‘बेस्ट ट्रैफिक पुलिस अवार्ड’

पावटा उपखंड क्षेत्र के ग्राम दाँतिल निवासी राजपाल सिंह भाटी ने अपने उत्कृष्ट कार्य से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जयपुर ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत राजपाल सिंह भाटी को जयपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आयोजित भव्य समारोह में “बेस्ट ट्रैफिक पुलिस अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ से एडवोकेट देवांश सिंह ने छात्रसंघ चुनाव करवाने की मांग की

कांग्रेस नेता एवं जयपुर हाईकोर्ट के अधिवक्ता देवांश सिंह ने प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव पुनः प्रारंभ करवाने की मांग को लेकर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया है। देवांश सिंह ने राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा तथा उच्च शिक्षा मंत्री व उपमुख्यमंत्री … Read more

राजस्थान – जयपुर में 16 फरवरी से शराब दुकानें अनिश्चितकालीन बंद, समय बढ़ाने की मांग को लेकर सौंपा जाएगा ज्ञापन

जयपुर में आबकारी विभाग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान लिकर वेलफेयर सोसायटी के आह्वान पर 16 फरवरी, सोमवार से शहर की शराब दुकानें अनिश्चितकालीन रूप से बंद रखने का निर्णय लिया गया है। सोसायटी के अध्यक्ष निलेश मेवाड़ा ने इसकी घोषणा करते हुए आरोप लगाया कि दुकान संचालन के दौरान रात … Read more

पावटा में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग, छात्रों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय पावटा के छात्रनेता सौरभ चौधरी के नेतृत्व में छात्रों ने शुक्रवार को उपखंड अधिकारी साधना शर्मा को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एवं उच्च शिक्षा मंत्री व उपमुख्यमंत्री प्रेमचन्द बैरवा के नाम ज्ञापन सौंपकर छात्रसंघ चुनाव बहाल करवाने की मांग की। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में प्रतिवर्ष … Read more

राजस्थान प्रदेशभर में कर्मचारियों का उग्र विरोध, 41 जिलों में बजट प्रतियों की होली जलाई

उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा 11 फरवरी को विधानसभा में प्रस्तुत राजस्थान बजट में राज्य कर्मचारी, संविदा एवं मानदेय कर्मियों के हितों की अनदेखी के विरोध में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के आह्वान पर प्रदेशभर में कर्मचारियों ने तीखा प्रदर्शन किया। 41 जिला मुख्यालयों पर आक्रोशित कर्मचारियों ने बजट प्रतियों की … Read more

पावटा ब्लॉक के वरिष्ठ नागरिकों ने जयपुर में देखी विधानसभा कार्यवाही

विराटनगर विधानसभा क्षेत्र के पावटा ब्लॉक से वरिष्ठ नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं और अन्य गणमान्य लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को राजधानी जयपुर पहुंचा। लोकतांत्रिक व्यवस्था को नजदीक से समझने के उद्देश्य से सभी ने राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। प्रतिनिधिमंडल भाजपा मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र राठी के नेतृत्व में विधानसभा पहुंचा, जहां राज्य … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

जिले के प्रागपुरा कस्बे के सुभाष चौक पर बुधवार को संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन नृसिंह मंदिर के महंत श्री श्री 1008 श्री मणिदासजी महाराज के मुख्य आतिथ्य एवं झीड़ाका बालाजी धाम के महंत श्री सोहनलाल शर्मा की अध्यक्षता में उत्साह और भव्यता के साथ किया गया। समिति … Read more

राजस्थान बजट 2026–27 पर राजेन्द्र सैनी की प्रतिक्रिया

राजस्थान विधानसभा में प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026–27 के बजट पर कोटपूतली-बहरोड़ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेन्द्र सैनी ने विरोध स्वरूप प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में बेहद निराशाजनक है। राजेन्द्र सैनी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरू की गई कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं … Read more

राजस्थान बजट 2026–27 पर NSUI और कांग्रेस का हमला, युवाओं व प्रदेश हितों की अनदेखी का आरोप

राजस्थान विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा पेश किए गए बजट पर विपक्षी नेताओं और छात्र संगठन एनएसयूआई ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। एनएसयूआई (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) के प्रदेश सचिव मनोज स्वामी और कांग्रेस नेता ओपी बायला ने बजट को युवाओं और प्रदेश हितों की … Read more

पावटा क्षेत्र के मनोज स्वामी प्रदेश सचिव एवं रणजीत सिंह प्रदेश महासचिव नियुक्त

एनएसयूआई राजस्थान में संगठनात्मक विस्तार के तहत प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ ने नई नियुक्तियों की घोषणा की है। जारी सूची में पावटा ब्लॉक के ग्राम जोधपुरा निवासी मनोज कुमार स्वामी को प्रदेश सचिव तथा चोबाला (मंढा) निवासी दाताराम उर्फ रणजीत सिंह चोबालपुरिया को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति पत्र में विश्वास व्यक्त किया … Read more

भारत–अमेरिका ट्रेड डील पर श्वेत पत्र की मांग, कृषि हितों पर स्पष्टता जरूरी

भारत–अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील को लेकर जारी राष्ट्रीय बहस के बीच कांग्रेस नेता एडवोकेट देवांश सिंह ने केंद्र सरकार से समझौते के सभी प्रावधान सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर कृषि, डेयरी या किसानों से जुड़े हितों से समझौता हुआ, तो यह करोड़ों किसानों के भविष्य के … Read more

राजस्थान हाईकोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, जयपुर में सुनवाई रुकी—तलाशी के बाद कामकाज बहाल

राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर और जोधपुर पीठ को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। शुक्रवार सुबह रजिस्ट्रार को ईमेल के माध्यम से धमकी दी गई, जिसमें हाईकोर्ट परिसर में तीन शक्तिशाली आरडीएक्स बम लगाए जाने का दावा किया गया। धमकी मिलते ही हाईकोर्ट प्रशासन ने … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में मृत गौवंश के शवों के निस्तारण में लापरवाही पर आक्रोश, नगर परिषद का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में मृत गौवंश के लावारिश शवों के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार को लेकर गौसेवकों व सामाजिक कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। गुरुवार को युवा कार्यकर्ताओं ने पूर्व पार्षद, कांग्रेस नेता व समाजसेवी तारा पूतली के नेतृत्व में नगर परिषद कार्यालय का घेराव किया। बड़ी संख्या में युवक नगर परिषद … Read more

पावटा : भांकरी के सूबेसिंह चौधरी ने बचाई यात्री की जान, DRM अवार्ड से सम्मानित

पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। उपखंड के ग्राम भांकरी निवासी पॉइंट्समैन सूबेसिंह चौधरी ने नैनी रेलवे स्टेशन पर अद्भुत साहस दिखाते हुए एक यात्री की जान बचाई। इस सराहनीय कार्य के लिए प्रयागराज मंडल के DRM रजनीश अग्रवाल ने उन्हें संरक्षा पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और ₹1000 नकद देकर सम्मानित किया। शनिवार शाम करीब 4 बजे प्लेटफार्म … Read more

सीसीटीवी में कैद हुई शाहपुरा की दिनदहाड़े फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने कार रेंट ऑफिस पर बरसाईं गोलियां

सीसीटीवी में कैद हुई शाहपुरा की दिनदहाड़े फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने कार रेंट ऑफिस पर बरसाईं गोलियां

न्यूज़ चक्र/शाहपुरा।  शहर में गुरुवार शाम दिनदहाड़े हुई फायरिंग की सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। वार्ड संख्या 6 स्थित पशु चिकित्सालय के पास एक कार रेंट ऑफिस को बाइक सवार बदमाशों ने निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ 7–8 राउंड फायरिंग कर दी। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों … Read more