Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • श्रीमद् भागवत कथा में गूंजे ‘जय द्वारकाधीश’ के स्वर – रुक्मिणी विवाह प्रसंग ने भावविभोर किया
  • Rajasthan News
  • VIRAT NAGAR

श्रीमद् भागवत कथा में गूंजे ‘जय द्वारकाधीश’ के स्वर – रुक्मिणी विवाह प्रसंग ने भावविभोर किया

Laxminarayan Kumawat April 19, 2025
image_editor_output_image481594146-1745071174167397489275775470487.jpg

न्यूज चक्र, पावटा। नगर के सुप्रसिद्ध पावन स्थल बाबा भूतनाथ जोहड़ा धाम में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में भक्ति, श्रद्धा और दिव्यता का अद्भुत संगम देखने को मिला। भक्तों की भावनाओं से सराबोर इस आध्यात्मिक आयोजन में जैसे-जैसे भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन होता गया, वैसे-वैसे पांडाल में उपस्थित जनसमूह भावविभोर होता गया।

श्रीमद् भागवत कथा में गूंजे ‘जय द्वारकाधीश’ के स्वर – रुक्मिणी विवाह प्रसंग ने भावविभोर किया

पूज्य पंडिता अखिलेश्वरी देवी ‘मानस माधुरी’ (चित्रकूट धाम, मध्यप्रदेश) द्वारा प्रस्तुत कथा में कंस वध, द्वारकाधीश रूप में श्रीकृष्ण का राज्याभिषेक, 16,108 विवाह, तथा विशेष रूप से देवी रुक्मिणी हरण एवं विवाह प्रसंग ने समस्त पांडाल को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। जब देवी रुक्मिणी को भगवान श्रीकृष्ण स्वयं रथ में बिठाकर ले गए और उनका विवाह संपन्न हुआ, तो समस्त वातावरण ‘जय श्रीकृष्ण’, ‘जय रुक्मिणी वल्लभ’ के उद्घोष से गूंज उठा।

श्रीमद् भागवत कथा में गूंजे ‘जय द्वारकाधीश’ के स्वर – रुक्मिणी विवाह प्रसंग ने भावविभोर किया

पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु उस क्षण को मानो साक्षात अनुभव कर रहे थे, जैसे स्वयं द्वारका का भव्य विवाह समारोह धरती पर उतर आया हो। पूज्य पंडिता जी की वाणी से निकले प्रत्येक प्रसंग में इतना भाव था कि श्रोता आँखों में आँसू और हृदय में भक्ति की तरंगें लेकर उस अलौकिक प्रेम कथा में डूबते चले गए।

विवाह प्रसंग के दौरान लोक भजन मंडलियों द्वारा प्रस्तुत बधाई गीतों और सजीव लोकगीतों की प्रस्तुति ने पांडाल में ऐसा समां बाँध दिया कि श्रद्धालु भावनाओं में बहकर झूम उठे। कथा के मध्य भजनों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण और देवी रुक्मिणी के विवाह की शुभकामनाएँ गाई गईं, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो गया।

इस दिव्य आयोजन का शुभारंभ मुख्य यजमान भगवती देवी, विमल गर्ग, नवल गर्ग एवं केशव कमल गर्ग सपरिवार द्वारा आरती कर किया गया। यह आयोजन बाबा जयराम दास महाराज के सान्निध्य में, स्व. बंशीधर अग्रवाल एवं स्व. कमल कुमार अग्रवाल की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया। आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था बाबा भूतनाथ मंदिर जोहड़ा धाम पावटा कमेटी तथा मंगल चंद–पवन कुमार गर्ग (कैलाश क्लॉथ स्टोर) के नेतृत्व में भव्य रूप से संपन्न हो रही है।

अपने प्रवचनों में पूज्य पंडिता अखिलेश्वरी देवी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का अवतरण केवल अधर्म के विनाश के लिए नहीं, बल्कि प्रेम, भक्ति, और धर्म की पुनर्स्थापना हेतु हुआ। उन्होंने श्रीकृष्ण द्वारा अनेक राक्षसों का वध जैसे पूतना, बकासुर, अघासुर, एवं कालिया नाग के दमन की कथाओं के माध्यम से यह संदेश दिया कि जब-जब संसार में अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान स्वयं अवतरित होकर धर्म की रक्षा करते हैं।

इस आयोजन में पावटा नगर के अनेक गणमान्य नागरिक – मंगल चंद गर्ग, पवन गर्ग, प्रदीप गर्ग, लक्ष्मण सिंह शेखावत, जगदीश रावत, दिनेश शर्मा, मामराज, संतोष गुप्ता, दिनेश शर्मा गुरुजी, रामदयाल टांक, अश्विनी शर्मा, रघुवीर शरण टांक, दसरथ टांक, पूरण यादव, उमेश टांक सहित बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिलाएँ उपस्थित रहे। सभी श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया और धर्म, भक्ति एवं आध्यात्मिकता से परिपूर्ण इस महाआयोजन का हिस्सा बनकर स्वयं को धन्य माना।

About the Author

Avatar photo

Laxminarayan Kumawat

Reporter

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: नीमराना में सरेआम ‘दबंगई’, जेसीबी से तोड़फोड़
Next: मैंडा वाले बाबा का दो दिवसीय विशाल मेला एवं शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

Related Stories

image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
IMG-20260205-WA0024.jpg
  • Rajasthan News
  • Shahpura

सीसीटीवी में कैद हुई शाहपुरा की दिनदहाड़े फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने कार रेंट ऑफिस पर बरसाईं गोलियां

Mahesh Kotputli February 5, 2026 0
img-20260120-wa00073352267853371205700.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

नारेहड़ा में लापरवाही का गड्ढाराज, खुले गड्ढे बने जानलेवा—जनप्रतिनिधियों की चुप्पी से बढ़ा आक्रोश

Mahesh Kotputli January 20, 2026 0
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image1590315641-1777002926901409571004643597630.jpg
  • Top news

पावटा के रूपपुरा में भक्ति का संगम: गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म की गरिमामयी मौजूदगी में प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न

Rajesh Kumar Hadia April 24, 2026
image_editor_output_image-721107422-17769689977952684639818213791491.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के ग्राम अजीतपुरा में बालाजी मेले की धूम, कुश्ती दंगल में धर्मवीर पहलवान की दमदार जीत

Rajesh Kumar Hadia April 24, 2026
image_editor_output_image-578736854-17769683071868971202176585334049.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में घायल नीलगायों को मिला जीवनदान

Rajesh Kumar Hadia April 23, 2026
image_editor_output_image-1123761558-17769677194436253940305150225275.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र के प्रागपुरा में भक्ति और उत्साह के संग रामेश्वरम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा

Rajesh Kumar Hadia April 23, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.