सरूण्ड माता मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, देखिए पूरा समाचार

न्यूज चक्र, कोटपूतली। (विकास वर्मा/सीताराम गुप्ता।) कोटपूतली के सरूण्ड माता मंदिर को बीती रात चोरों ने निशाना बनाया है। सुबह जैसे ही स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी मिली, भारी हुजुम उमड़ पड़ा। कोटपूतली से एएसपी रामकुमार कस्वां व डीवाईएसपी दिनेश यादव सहित पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई है।


आपको बता दें कि सरूण्ड माता मंदिर कोटपूतली से 7 किलोमीटर की दूरी पर है, और क्षेत्रवासियों की मंदिर में गहरी आस्था है। यहां मंदिर परिसर में जैसे ही चोरी का समाचार लोगों को मिला है, रोष देखने को मिल रहा है। मौके पर सरूण्ड पुलिस पहुंची हुई है और चोरों का सुराग लगाने की कौशिश में जुट गई है।


सरूण्ड थाना प्रभारी शिवशंकर चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि हालांकि अभी मंदिर की ओर से रिर्पोट पेश नहीं की गई हैं, लेकिन जानकारी के मुताबिक मंदिर से माता के 2 छत्र, 1 मुकुट व लगभग 50 हजार की नगदी चोरी हुई है।
घटना का विडियो समाचार देखें।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।