सांसद हनुमान बेनीवाल का दौरा रद्द की खबरें, क्या सही है? देखिए, न्यूज चक्र

न्यूज चक्र, कोटपूतली। आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को पहले ही अपना समर्थन दे चुके हैं, और शुक्रवार को बेनीवाल ने कोटपूतली से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली कूच का ऐलान किया था। लेकिन इस बीच शनिवार सुबह से ही सोशल मीडिया पर बेनीवाल का दौरा रद्द होने की पोस्ट वायरल हो रही है।


इस पोस्ट को लेकर न्यूज चक्र ने आरएलपी के प्रदेश महामंत्री व पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना से बात की। कसाना ने इस तरह की पोस्ट को कोरी अफवाह बताया है और इसे आंदोलन को कमजोर करने की साजिश बताया है। देखिए, न्यूज चक्र की यह खबर।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।