बालाजी मंडल की टिफिन बैठक, विधायक धनखड़ बोले- कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़

पावटा। स्थानीय कस्बे के भौमिया मंदिर परिसर में बालाजी मंडल पावटा के कार्यकर्ताओं की टिफिन बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक कुलदीप धनखड़ मुख्य अतिथि रहे। विधायक धनखड़ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और टिफिन बैठक का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में एकजुटता, संवाद और संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि टिफिन बैठक का अर्थ केवल भोजन करना नहीं है, बल्कि अनौपचारिक संवाद के माध्यम से यह समझना भी है कि अधिक से अधिक लोगों को कैसे जोड़कर पार्टी की ताकत बढ़ाई जाए।

बालाजी मंडल की टिफिन बैठक, विधायक धनखड़ बोले- कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़
बालाजी मंडल की टिफिन बैठक, विधायक धनखड़ बोले- कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़

विधायक ने कार्यकर्ताओं से विकास कार्यों को जनता के बीच लेकर जाने और आमजन को जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से काम करना और संतुष्टि भाजपा कार्यकर्ता का सबसे बड़ा प्रमाणपत्र है। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को बेहतर एवं समर्पित भाव से कार्य करने की सलाह दी।

बैठक में जिलाध्यक्ष सुरेश बादलीवाल, मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र राठी, महामंत्री श्रीकान्त शर्मा, उपाध्यक्ष सुरेश गठाला, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश राठी, बूथ अध्यक्ष प्रदीप टांक, अमित शर्मा, राकेश सैन, दिलिप योगी, गिरिराज बोहरा, मनोहर सिंह, बलेश्वर जाट, कांशीराम लम्बोरा, हरसहाय यादव, लक्ष्मीनारायण गुरुजी, शिवकुमार शर्मा, मोहनलाल सैनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author