News Chakra

प्रागपुरा (राजेश कुमार हाडिया)। थाना इलाके के पावटा कस्बे में घंटाघर स्थित दीवान एजेंसी जनरल स्टोर से अज्ञात बाइक सवार नकाबपोश दो युवकों द्वारा सामान चुराए जाने का मामला सामने आया है। दीवान एजेंसी प्रोपराइटर सतीश अग्रवाल के मुताबिक मंगलवार देर शाम दांतिल गांव की दुकान के लिए बीड़ी, सिगरेट के पैकेट समेत अन्य जनरल आइटम का सामान कट्टों और कार्टून में तैयार रखा हुआ था। इसी दौरान अज्ञात बाइक सवार दो युवक मौके पर पहुंचे और चोरी-छिपे वे दोनों नग उठा ले गए। कुछ देर बाद जब दांतिल ले जाने के लिए सामान की तरफ देखा गया तो नग गायब मिले। पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पावटा में जनरल स्टोर से नकाबपोश बाइक सवार दो युवक सामान चुराकर फरार
दीवान एजेंसी जनरल स्टोर से नकाबपोश युवक सामान चुराकर फरार

Categories:
Avatar photo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *