यूको बैंक द्वारा कोटपूतली में एग्री एवं रिसोर्स कार्निवल का आयोजन

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली।  यूको बैंक द्वारा “एमएसएमई, एग्री एवं रिसोर्स कार्निवल” का भव्य आयोजन कोटपूतली के होटल हाईवे प्रिंस में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ घनश्याम परमार (जीएम, एचआरएम) के स्वागत के साथ हुआ, जिन्हें राजेश कुमार (जेडएम) द्वारा पौधारोपण के माध्यम से सम्मानित किया गया।

यूको बैंक द्वारा कोटपूतली में एग्री एवं रिसोर्स कार्निवल का आयोजन

इसके बाद राजेश कुमार का स्वागत रजनीश कुमार (बीएच, कोटपूतली) द्वारा का स्वागत राजेश कुमार द्वारा किया गया। मंच पर उपस्थित विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई।

यूको बैंक द्वारा कोटपूतली में एग्री एवं रिसोर्स कार्निवल का आयोजन

कार्यक्रम के दौरान अमन जैन (ब्रांच हेड, अलवर) ने कृषि और एमएसएमई विषयों पर प्रभावशाली पीपीटी प्रस्तुति दी। इसके पश्चात राजेश कुमार (जेडएम) ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। घनश्याम परमार ने मानव संसाधन प्रबंधन और बैंक की भूमिका पर प्रकाश डाला।

यूको बैंक द्वारा कोटपूतली में एग्री एवं रिसोर्स कार्निवल का आयोजन

आयोजन के दौरान पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए, साथ ही एक खुला सत्र भी आयोजित हुआ जिसमें उपस्थित लोगों ने अपने विचार साझा किए। अंत में कोटपूतली यूको बैंक ब्रांच हेड रजनीश कुमार ने सभी का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

यूको बैंक द्वारा कोटपूतली में एग्री एवं रिसोर्स कार्निवल का आयोजन

कार्यक्रम का समापन हाई टी के साथ हुआ, जिसमें सभी अतिथियों और सहभागियों ने सहभागिता की। यह आयोजन न केवल किसानों और लघु उद्योगों को जानकारी देने का माध्यम बना, बल्कि बैंक और कृषि विभाग के मध्य समन्वय को भी सुदृढ़ किया।

यूको बैंक द्वारा कोटपूतली में एग्री एवं रिसोर्स कार्निवल का आयोजन
यूको बैंक द्वारा कोटपूतली में एग्री एवं रिसोर्स कार्निवल का आयोजन

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।