Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • World Cup 2023, BAN vs NED | नीदरलैंड ने बांग्लादेश को दिया 230 रन का लक्ष्य, कप्तान एडवर्ड्स का शान…
  • SPORTS

World Cup 2023, BAN vs NED | नीदरलैंड ने बांग्लादेश को दिया 230 रन का लक्ष्य, कप्तान एडवर्ड्स का शान…

News Chakra October 28, 2023
World-Cup-2023-BAN-vs-NED-नीदरलैंड-ने-बांग्लादेश.webp

Bangladesh vs Netherlands

Loading

कोलकाता: कप्तान कॉलिन एडवर्ड्स के धैर्य पूर्ण अर्धशतक की मदद से नीदरलैंड ने खराब शुरुआत के बावजूद बांग्लादेश के खिलाफ आईसीसी वनडे विश्व कप के मैच में शनिवार को यहां निर्धारित 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 229 रन बनाए। एडवर्ड्स में 89 गेंद पर 68 रन की पारी खेली। उन्होंने साइब्रैंड एंगलब्रेख्त (61 गेंद पर 35 रन) के साथ छठे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी की। इन दोनों के अलावा वेस्ली बारेसी ने 41 रन का योगदान दिया जबकि लोगान वान बीक ने अंतिम ओवरों में 16 गेंद पर नाबाद 23 रन की पारी खेली। बांग्लादेश की तरफ से मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, महेदी हसन और शोरिफुल इस्लाम ने दो-दो विकेट लिए। 

नीदरलैंड का टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला अनुकूल नहीं रहा, क्योंकि बांग्लादेश के गेंदबाज तुरंत ही उन पर हावी हो गए। तस्कीन अहमद ने पारी के दूसरे ओवर में ही विक्रमजीत सिंह (03) को पवेलियन भेज दिया, जबकि शोरिफुल इस्लाम ने अगले ओवर में दूसरे सलामी बल्लेबाज मैक्स ओडाउड (00) को आउट करके स्कोर दो विकेट पर चार रन कर दिया। वेस्ली बारेसी ने कोलिन एकरमैन (15) के साथ तीसरे विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी करके पारी संवारने की कोशिश की लेकिन इन दोनों के लगातार ओवर में आउट होने से नीदरलैंड फिर से बैक फुट पर चला गया।

यह भी पढ़ें

बारेसी ने इस बीच कुछ आकर्षक चौके लगाए। उनकी 41 गेंद की पारी में 8 चौके शामिल हैं।  नीदरलैंड का स्कोर 4 विकेट पर 63 रन हो गया। यदि एडवर्ड्स को मुस्तफिजुर के एक ओवर में दो जीवनदान नहीं मिलते तो उसकी स्थिति और खराब हो जाती। एडवर्ड्स ने तब अपना खाता भी नहीं खोला था। एडवर्ड्स ने इसका पूरा फायदा उठाया लेकिन बास डी लीडे (32 गेंद पर 17 रन) क्रीज पर पर्याप्त समय बिताने के बावजूद अपने कप्तान का लंबे समय तक साथ नहीं दे पाए। इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 74 गेंद पर 44 रन जोड़े।

एंगलब्रेख्त ने हालांकि परिस्थितियों का अच्छा आकलन किया और एडवर्ड्स की तरह टिक कर खेलने को प्राथमिकता दी। बांग्लादेश के गेंदबाजों ने हालांकि उन्हें खुलकर नहीं खेलने दिया लेकिन इन दोनों ने लगभग 17 ओवर तक उन्हें सफलता से दूर रखा। एडवर्ड्स ने इस बीच वर्तमान विश्व कप में अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया। लेकिन नीदरलैंड ने पारी में तीसरी बार लगातार ओवरों में दो विकेट गंवाए। मुस्तफिजुर ने 45वें ओवर में एडवर्ड्स की पारी का अंत किया, जिसमें 6 चौके शामिल हैं। महेदी हसन ने अगले ओवर में एंगलब्रेख्त को पगबाधा आउट करके पवेलियन भेजा। (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: World Cup 2023 | आज ऑस्ट्रेलिया का सामना न्यूजीलैंड से, डेविड वॉर्नर और ट्रैविस हेड क्रीज पर
Next: World Cup 2023 | इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगे हार्दिक पंड्या? बैटिंग करते आए नजर

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image-139026118-1777656876751281202800369352194.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वन्य जीव गणना शुरू, 11 जल स्रोतों पर निगरानी

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1129215333-17776380515657046176729740948750.jpg
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1537936291-17776373636645384177660184289202.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नीट-2026 परीक्षा को लेकर प्रागपुरा केंद्र पर विशेष तैयारियां

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image829177653-17773958479686254107300460141883.jpg
  • Top news

बानसूर पुलिस की तत्परता: बिछड़ा मासूम कुछ घंटों में परिवार से मिला

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.