वसुंधरा समर्थक राजस्थान मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष की प्रेस वार्ता न्यूज चक्र, कोटपूतली। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया द्वारा वसुंधरा समर्थक राजस्थान मंच पर दिए गए बयान पर कोटपूतली पहुंचे मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजमोहन शर्मा ने नाराजगी जताई है।उन्होंने प्रेस वार्ता का आयोजन कर कहा कि पूनिया द्वारा वसुंधरा समर्थकों को टारगेट करना तथा उन्हें प्रभावहीन बताया जाना ओछी राजनीति को इंगित करता है। वसुंधरा राजे भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है और दो बार प्रदेश की मुख्यमंत्री रही है। उनके नेतृत्व ने प्रदेश बीमारू राज्य से विकासशील राज्य की श्रेणी में आकर खड़ा हुआ। ऐसे व्यक्तित्व का समर्थक होना गर्व की बात है। पूनिया द्वारा वसुंधरा राजे तथा उनके समर्थकों की उपेक्षा करना हास्यास्पद है।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।