अग्रसेन जयंती महोत्सव में महिलाओं व बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

कोटपूतली कस्बे के अग्रसेन भवन में चल रहे श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 के तहत मंगलवार को अग्रवाल समाज समिति एवं महिला मंडल के संयुक्त तत्वाधान में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। म्यूजिकल चेयर, करवा चौथ थाली सजावट, दीया मेकिंग एवं नॉन-फायर कुकिंग प्रतियोगिताओं में महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अग्रसेन जयंती महोत्सव में महिलाओं व बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
अग्रसेन जयंती महोत्सव में महिलाओं व बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

प्रतियोगिताओं के दौरान महिलाओं एवं बच्चों की रचनात्मकता, उत्साह और प्रतिभा देखने को मिली। इन आयोजनों का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं होकर महिलाओं और बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा आपसी मेल-जोल और सामाजिक सहभागिता का अवसर प्रदान करना रहा। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में रचनात्मक सोच, टीम भावना एवं आत्मनिर्भरता की भावना को प्रोत्साहित किया गया, वहीं महिलाओं को अपनी कला, हुनर और प्रतिभा को मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिला।

अग्रसेन जयंती महोत्सव में महिलाओं व बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
अग्रसेन जयंती महोत्सव में महिलाओं व बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

समाज के लिए ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, पारंपरिक त्यौहारों और सामाजिक मूल्यों से जोड़ने के साथ-साथ परिवारों में आपसी सहभागिता और सामूहिकता की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। निर्णायक मंडल में पारुल शर्मा, राज सोनी एवं मनीषा अग्रवाल ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों की घोषणा की।

अग्रसेन जयंती महोत्सव में महिलाओं व बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
अग्रसेन जयंती महोत्सव में महिलाओं व बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

करवा चौथ थाली सजावट प्रतियोगिता में प्रथम मोनिशा, द्वितीय निकिता व तृतीय पिंकी रही। म्यूजिकल चेयर में प्रथम वर्षा गुप्ता, द्वितीय वतिका मित्तल व तृतीय ममता अग्रवाल रही। वहीं दीया मेकिंग में प्रथम अंशिका बंसल, द्वितीय आराध्या गर्ग व तृतीय भाविका रही। नॉन-फायर कुकिंग में प्रथम मानस गोयल, द्वितीय दर्श मित्तल व तृतीय मायरा मित्तल रही।

अग्रसेन जयंती महोत्सव में महिलाओं व बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
अग्रसेन जयंती महोत्सव में महिलाओं व बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

मीडिया प्रभारी हेमन्त कुमार मोरीजावाला ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 07 अक्टूबर बुधवार को दोपहर 02 बजे से भव्य अग्र मेला आयोजित किया जाएगा, इसके पश्चात प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम होगा। उन्होंने समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर महोत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया।

अग्रसेन जयंती महोत्सव में महिलाओं व बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
अग्रसेन जयंती महोत्सव में महिलाओं व बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष एडवोकेट योगेश शरण बंसल, सूर्यकांत मोदी, संगम गुप्ता, अमित अग्रवाल, नवयुवक मंडल अध्यक्ष रजत जिंदल, आयुष बंसल, तुषार गोयल, रोहित गोयल, राहुल जिंदल, लक्ष्य गुप्ता तथा महिला मंडल की कार्यवाहक अध्यक्ष लाजवंती देवी सहित जया बिरमीवाल, दीप्ति बंसल, इंदु अग्रवाल, रेणु अग्रवाल, मीनू बंसल, आंचल अग्रवाल, शीतल गोयल, रागिनी बंसल, प्रतीक्षा अग्रवाल, मोना अग्रवाल, अनीता गोयल, अल्का बंसल, चंदा अग्रवाल, मृदुला, ममता जिंदल, सीमा अग्रवाल, अंशु मोरीजावाला, सीमा मंगल एवं गौरव गोयल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

अग्रसेन जयंती महोत्सव में महिलाओं व बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
अग्रसेन जयंती महोत्सव में महिलाओं व बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Author