कोटपूतली: पत्रकारों ने किया कॉलेज परिसर में पौधारोपण

नया उद्यान होगा विकसित, लगाए जा रहे हैं विभिन्न किस्म के पौधे

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। एलबीएस कॉलेज परिसर में एक नया उद्यान विकसित होगा, जिसमें देश के विभिन्न जगहों के प्रसिद्ध पेड़ पौधों की श्रृंखला देखने को मिलेगी। कॉलेज परिसर को हरा भरा बनाने व यहां एक नया उद्यान विकसित करने को लेकर कॉलेज व्याख्याता एसपी सिंह प्रयासरत है।

व्याख्याता एसपी सिंह के प्रयासों से स्थानीय पत्रकारों व कॉलेज स्टाफ ने यहां 800 से अधिक का पौधारोपण किया है। कॉलेज प्राचार्य डॉ रेणू माथुर ने बताया के कॉलेज परिसर में 2 उधान पहले से मौजूद हैं साथ ही एक अन्य उद्यान विकसित किया जा रहा है जिसमें 2000 विभिन्न किस्म के पेड़ पौधे लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

कोटपूतली: पत्रकारों ने किया कॉलेज परिसर में पौधारोपण

इस अवसर पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में स्वतंत्र पत्रकार आनंद पंडित, अमित यादव, अनिल शरण बंसल, बालकृष्ण शुक्ला व गिरिराज प्रसाद नायक सहित अन्य पत्रकार व कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।