एक नोटिस, 24 घंटे का समय और व्यापारी बैठ गए धरने पर, जानिए क्यों !

कोटपूतली शहर में नगर परिषद द्वारा मास्टर प्लान लागू किए जाने का मामला एक बार फिर तूल पकड़ रहा है। नगर परिषद के द्वारा व्यापारियों को 24 घंटे में मास्टर प्लान के तहत प्रभावित संरचनाओं को हटाए जाने का नोटिस दिया गया है। इस नोटिस के मिलने के बाद से व्यापारी आशंकित है और आक्रोश में है। कोटपूतली व्यापार मंडल ने बाजार बंद करवा दिया है और अग्रसेन तिराहे पर व्यापारी इकट्ठे होकर आक्रोश जता रहे हैं।

एक नोटिस, 24 घंटे का समय और व्यापारी बैठ गए धरने पर, जानिए क्यों !

व्यापारियों का आरोप है कि नगर परिषद बिना कोई मुआवजा तय किए दुकानें तोड़ना चाहती है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इधर अग्रसेन चौराहे पर धरना दे रहे व्यापारियों ने नगर परिषद की कार्रवाई स्थगित करवाने की मांग की है। मौके पर प्रशासन की ओर से भारी पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया है।

एक नोटिस, 24 घंटे का समय और व्यापारी बैठ गए धरने पर, जानिए क्यों !

इधर नगर परिषद की ओर से नोटिस दिए जाने के अलावा कार्रवाई बाबत अभी स्थिति स्पष्ट नहीं की है। यहां तक कि अभी यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है के 24 घंटे के बाद नगर परिषद की ओर से क्या कार्रवाई की जाएगी। इधर व्यापारी 24 घंटे के बाद दुकाने ध्वस्त किए जाने की खबरों को लेकर आशंकित हैं वह आक्रोश में है। फिलहाल धरना स्थल पर धरना समिति के सभी पदाधिकारी व व्यापारी गण बैठे हुए हैं।

अपने समाचार हमें वीडियो सहित व्हाट्सएप करें -9887243320

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।