न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। राजकीय एलबीएस पीजी महाविधालय में वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत पौधारोपण निरन्तर जारी है। महाविद्यालय के विज्ञान संकाय (वर्ष 2001) पूर्व छात्रों के सौजन्य से पौधारोपण किया गया।
इस मौके पर एडीजे बहरोड़ सत्यप्रकाश सोनी, एड. नवीन शर्मा, व्याख्याता श्यामसुन्दर गुर्जर द्वारा 100 फूलदार एवं छायादार पौधे उपलब्ध करवाये गये। इस दौरान प्राचार्य डॉ. रेणु माथुर, डॉ. आर.पी गुर्जर, डॉ. एस.पी.सिंह, डॉ. राजपाल सिरोहीवाल, डॉ. अमित शर्मा, प्रो.सुरेश कुमार यादव, डॉ. पी.सी.जाट, अरविन्द शर्मा, मनोज यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।