देवेश खादी भंडार पर गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित

बी.एल. जांगिड़ मार्केट स्थित देवेश खादी भंडार पर शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थितजनों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन एवं राष्ट्रसेवा को याद किया।

देवेश खादी भंडार पर गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित
देवेश खादी भंडार पर गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और स्वदेशी के माध्यम से देश को नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का आदर्श प्रस्तुत किया। दोनों महापुरुषों का जीवन समाज एवं राष्ट्र के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

देवेश खादी भंडार पर गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित
देवेश खादी भंडार पर गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित

इस दौरान एडीजे मुनेश यादव, राजगढ़-चूरू, पावटा उपजिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सक डॉ. रवि बंसल, प्रसिद्ध हस्तरेखा विशेषज्ञ डॉ. गौरीशंकर शर्मा, सेवानिवृत्त क्षेत्रीय रेंजर अश्विनी शर्मा, एडवोकेट देवांश सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश कुमार हाडिया, एडवोकेट मुरलीधर खोवाल, मुकेश सैनी, दिलीप अग्रवाल, हिराराम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

देवेश खादी भंडार पर गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित
देवेश खादी भंडार पर गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित

उपस्थितजनों ने गांधीजी के सत्य, अहिंसा एवं स्वदेशी के विचारों तथा शास्त्रीजी के सादगी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

Author