प्रागपुरा पैक्स की 16वीं वार्षिक सभा में किसानों की सुविधाओं पर मंथन

ग्राम सेवा सहकारी समिति प्रागपुरा की 16वीं वार्षिक साधारण सभा बुधवार को समिति चेयरमैन उपेन्द्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। समिति व्यवस्थापक कैलाश चंद स्वामी ने आय-व्यय एवं खाद-बीज स्टॉक का विवरण प्रस्तुत किया। चेयरमैन शेखावत ने आगामी सरसों व गेहूं की फसल के लिए किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि पिछले 10 दिनों में किसानों को 3 हजार कट्टे डीएपी उपलब्ध कराए गए हैं। समिति में वर्तमान में 5 हजार कट्टे यूरिया, 1 हजार कट्टे एसएसपी, 500 कट्टे पोटाश एवं जिप्सम उपलब्ध है।

प्रागपुरा पैक्स की 16वीं वार्षिक सभा में किसानों की सुविधाओं पर मंथन
प्रागपुरा पैक्स की 16वीं वार्षिक सभा में किसानों की सुविधाओं पर मंथन

बैठक में किसानों को सरल प्रक्रिया से ब्याजमुक्त फसली ऋण, कस्टम हायरिंग सेंटर, कृषि ड्रोन, सहकार सुपर बाजार एवं कॉमन सर्विस सेंटर जैसी सुविधाओं को मजबूत करने पर चर्चा हुई। सहकार दुर्घटना बीमा एवं सहकार सुरक्षा बीमा के पात्र किसानों को शीघ्र बीमा क्लेम दिलाने तथा भारत सरकार व नाबार्ड की आगामी योजनाओं को समिति से जोड़ने के प्रस्ताव भी रखे गए, जिन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में समिति के राज्य स्तरीय सम्मान का भी उल्लेख हुआ।

प्रागपुरा पैक्स की 16वीं वार्षिक सभा में किसानों की सुविधाओं पर मंथन
प्रागपुरा पैक्स की 16वीं वार्षिक सभा में किसानों की सुविधाओं पर मंथन

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस समारोह में प्रागपुरा पैक्स को पैक्स एक्सीलरेटर प्रोग्राम के तहत किसानों की आय बढ़ाने, एफपीओ, सामूहिक विपणन एवं कृषि आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तरीय अवार्ड मिला था। इस सम्मान के लिए संचालक मंडल एवं कर्मचारियों ने चेयरमैन उपेन्द्र सिंह शेखावत का आभार जताया।

समिति की आधुनिक गतिविधियों में सहकार सुपर बाजार, कस्टम हायरिंग सेंटर, मिनी बैंक, कॉमन सर्विस सेंटर, कृषि ड्रोन सेवा और डिजिटल सेवाएं प्रमुख हैं। भविष्य में मिट्टी जांच लैब एवं कोल्ड प्रेस ऑयल मिल जैसी योजनाओं पर भी काम करने की दिशा में चर्चा हुई है। इस दौरान उपाध्यक्ष नरसी यादव, घासीलाल मीणा, राजेंद्र पारीक, रोहतास सैनी, गोकुल सैनी, सरदार मल सैनी, श्याम सुंदर चावला, शिल्पा कंवर, व्यवस्थापक कैलाश चंद स्वामी तथा कर्मचारी आनंद सिंह, नरेश सैनी, रामकरण सैनी, प्रेम प्रकाश सैनी एवं महिपाल यादव मौजूद रहे।

Author