पावटा। महापौर मुनेश गुर्जर के पावटा आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।युवक कांग्रेस कोटपूतली से रमेश टोरड़ा ने बताया कि पावटा के देवेश खादी भण्डार पर कार्यकर्ताओं ने महापौर मुनेश गुर्जर का पुष्प गुच्छ भेंटकर व शाॅल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर महापौर ने कार्यकर्ताओं को जीवन में ईमानदारी से आगे बढ़ते हुए प्रयास करते रहने की बात कही। महापौर ने कहा कि कठिन परिश्रम से मंजिल जरूर मिलती है, सफलता आपके पास दौड़कर आती है।
इस अवसर पर समाजसेवी शीशराम गुर्जर, महेश चैरया, उमराव यादव, राजू गुर्जर, ओमकार सिंह गुर्जर, रोहिताश पोसवाल, अजय चैहान, रिंकू कसोटिया, विष्णु इंदौरिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।