कोटपूतली: कौन बनेगा चेयरमैन?

न्यूज चक्र, कोटपूतली। विकास वर्मा। कोटपूतली नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए चुनाव रविवार को हैं। प्रशासन की ओर से निष्पक्ष चुनाव की बात कही जा रही है, जबकि पूर्व चेयरमैन प्रकाश सैनी सहित पार्षद भी ‘बोर्ड प्रत्याशियों पर’ पार्षदों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगा चुके हैं।


आपको बता दें कि कोटपूतली में नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए 3 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिनमें कांग्रेस से पुष्पा, भाजपा से सुषमा व कांता निर्दलीय हैं। यहां गौर करने वाली बात है कि जहां भाजपा ने पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष महेद्र सैनी की पत्नी सुषमा को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने इस बार नये चेहरे पर दांव खेला है। निर्दलीय के रूप में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कांता सैनी दोनों पार्टी उम्मीदवारों को टक्कर देने के लिए मैदान में डटी हुई हैं। मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा है।


कौन बनेगा चेयरमैन?

कोटपूतली शहर का बुद्धिजीवी वर्ग आज दिनभर इसी सवाल को लेकर गुत्थमगुत्था होता रहा। दिनभर कागजों पर पाषर्दों के नाम लिखकर मिटाए-काटे जाते रहे। दिनभर अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में पाषर्दों की बढ़त बताकर ‘जीत’ सुनिश्चत की जाती रही। लेकिन कौन बनेगा चेयरमैन? इसका सही जवाब तो रविवार दोपहर 2 बजे बाद घोषित परिणाम ही दे पाएगा।

देखिए, सहयोगी इंदौरिया टाइम्स का यह विडियो…

साभार। इंदौरिया टाईम्स कोटपूतली

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।