न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली के पिचाणी गांव में एनजीटी के आदेशों की अवहेलना का मामला सामने आया है। यहां एक खान में जबरन होल काटकर ब्लास्टिंग करने की तैयारी की जा रही थी, जिसकी भनक ग्रामीण महिलाओं को लगी तो महिलाएं मौके पर आकर बैठ गई।
सूचना पर कोटपूतली एडीएम जगदीश आर्य ने खनिज विभाग के फोरमैन देवेंद्र सिंह को मौके पर भेजकर खनन कार्य बंद करवाने, साथ ही रिचार्ज होल को डिस्ट्रॉय करवा कर खान मालिकों को खनन कार्य नहीं करने के लिए पाबंद किया।
धरना संयोजक राधेश्याम शुक्लावास ने बताया कि यहां प्रतिदिन एवर्लास्टिंग जारी है लेकिन विभाग कोई कार्यवाही नहीं कर रहा था, आज महिलाओं के विरोध के बाद खनन विभाग को कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ा।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।