न्यूज़ चक्र। कोटपूतली के निकटवर्ती साईंवार्ड में पीएचसी को सीएचसी में क्रमोन्नत किया गया है. विराटनगर विधायक इंद्राज गुर्जर ने चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा से इसकी गुजारिश की थी.
इससे पहले साईंवाड़ क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत था, जिस पर एक चिकित्सक की ही नियुक्ति थी. जिससे ग्रामीणों को सुचारू रूप से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पाता था.
ग्रामीणों द्वारा विधायक को कई बार चिकित्सा सुविधाओं में बढ़ोतरी और बेहतरी के लिए कहा गया था, जिस पर विधायक की अनुशंसा से स्वास्थ्य विभाग में पीएचसी को सीएचसी में क्रमोन्नत किया गया है.
- महंगाई की मार के बीच मिट्टी के दीयों से रोशन होंगी दीपावली की रातें
- पावटा में मतदान का आंकड़ा 69.88 प्रतिशत पहुंचा, 2021 के मुकाबले 9.73 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी
- विराटनगर में पेंशनर समाज की संयुक्त बैठक आयोजित
- राइजिंग नीमराणा: वैश्विक औद्योगिक पहचान की ओर बढ़ते क्षेत्र में निवेश और रोजगार पर जोर
- सूखा दिवस की पालना के लिए आबकारी विभाग की सख्ती