न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। स्वीप कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र कोटपूतली में इलैक्ट्रॉनिक मशीन एवं वीवीपैट का प्रदर्शन कर लोगों को मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है ।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एसडीएम सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि आम नागरिकों को मतदान के प्रति रुचि जागरूक करने एवं मतदान प्रक्रिया को समझने हेतु 4 ईडीसी केंद्र तहसील कार्यालय , पंचायत समिति , जिला बीडीएम अस्पताल व नगर परिषद कार्यालय में प्रतिदिन 11 पैट एवं कंट्रोल यूनिट बैलेट का डेमोस्ट्रेशन किया जा रहा है।
इसमें नवमतदाता, युवाओं व महिलाओं को मतदान करवाकर मत प्रणाली समझाई जा रही है । इनकी मॉनिटरिंग हेतु ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की टीम का गठन किया गया है । कोई भी मतदाता ईडीसी केंद्रों पर जाकर ईवीएम एवं वीवीपैट कार्यप्रणाली और मतदान प्रक्रिया की जानकारी ले सकता है ।
यदि किसी व्यक्ति को मतदाता सूची या मतदाता पहचान पत्र से संबंधित किसी प्रकार की समस्या है तो वोटर हैल्पलाईन एप के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म 8 अप्लाई कर प्राप्त किया जा सकता है अथवा ईआरओ कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
- पांडवों की आस्था से जुड़ा सरुंड का सारंग माता धाम, नवरात्र में लगता है भक्तों का मेला
- पावटा-प्रागपुरा नगरपालिका की बोर्ड बैठक, पालिकाध्यक्ष ने सौंपे विकास और जन-राहत के बड़े प्रस्ताव
- गोपीनाथ मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारम्भ, कलश यात्रा निकाली
- प्रागपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी बदमाश देशी कट्टे सहित गिरफ्तार
- टसकोला की पहाड़ी पर आस्था की ज्योत जगा रहा जीण माता मंदिर
