Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • नवोदय विद्यालय में फंदे पर झूलता मिला छात्र का शव, रात 1 बजे तक कर रहा था पढ़ाई
  • Kotputli
  • Rajasthan News
  • Top news

नवोदय विद्यालय में फंदे पर झूलता मिला छात्र का शव, रात 1 बजे तक कर रहा था पढ़ाई

News Chakra August 23, 2023
kmc_20230823_121950

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। पावटा जवाहर नवोदय विद्यालय में अध्ययनरत एक छात्र का शव क्लासरूम में फंदे से झूलता मिला है। घटना की सूचना मिलते ही विद्यालय व पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची प्रागपुरा थाना पुलिस ने मृतक छात्र के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और साथ ही मामले की गहनता से जांच में जुट गई है।

नवोदय विद्यालय में फंदे पर झूलता मिला छात्र का शव, रात 1 बजे तक कर रहा था पढ़ाई
घटना की सूचना लगने के बाद मौके पर जमा लोगों की भीड़

प्रागपुरा थाना अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक छात्र सचिन दसवीं कक्षा का विद्यार्थी था। विद्यालय के हॉस्टल में रहकर ही पढ़ाई करता था। जानकारी के अनुसार रात 1:00 बजे तक सचिन अपने कमरे में पढ़ाई कर रहा था। रात करीब 2 बजे वह पानी पीने के लिए कमरे से बाहर गया था और सुबह उसका शव क्लास रूम में फंदे पर झूलता मिला।

नवोदय विद्यालय में फंदे पर झूलता मिला छात्र का शव, रात 1 बजे तक कर रहा था पढ़ाई
मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने उठाए साक्ष्य, गहनता से की जा रही है छानबीन

जानकारी के अनुसार विद्यालय में सुबह महिला सफाई कर्मी जैसे ही कमरे में सफाई करने आई तो उसने सचिन का शव फंदे से झूलते देखा। सफाई कर्मी ने तुरंत सूचना विद्यालय प्रशासन को दी। मृतक छात्र मनोहरपुर क्षेत्र के गांव हनुतपुरा का रहने वाला था।

मामला आत्महत्या का है या हत्या ! यह अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। एएसपी विद्या प्रकाश ने बताया कि मौके पर एफएएल टीम को बुलाया है, साथ ही घटना की गहनता से जांच की जा रही है।

नोट : प्रथम दृष्टया व जानकारी के अनुसार समाचार लगातार अपडेट किया जा रहा है। अपडेट समाचारों के लिए देखते रहे न्यूज़ चक्र।

  • बानसूर पुलिस की तत्परता: बिछड़ा मासूम कुछ घंटों में परिवार से मिला
  • राजस्थान : अभावों में जी रहा मेहनतकश वर्ग आज भी हाशिए पर
  • शाहजहांपुर जनसुनवाई में एसपी सतवीर सिंह की सख्ती: आमजन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले की अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में कॉपर वायर चोरी का खुलासा
  • ग्राहक सेवा से दिलों में जगह बनाने वाले रजनीश कुमार का तबादला, निखिल आनंद ने संभाली नई जिम्मेदारी

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: हरसौरा : दुकान पर बैठे युवक पर फायरिंग, जांघ में लगी गोली
Next: राजस्थान : ‘अपराध’ बना चुनावी चौपाल का मुद्दा। पढ़िए, कैसे बढ़ा प्रदेश में अपराध का ग्राफ

Related Stories

image_editor_output_image829177653-17773958479686254107300460141883.jpg
  • Top news

बानसूर पुलिस की तत्परता: बिछड़ा मासूम कुछ घंटों में परिवार से मिला

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
image_editor_output_image1043042374-17773951634362184541374945958357.jpg
  • Top news

राजस्थान : अभावों में जी रहा मेहनतकश वर्ग आज भी हाशिए पर

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
image_editor_output_image-1131479955-17773938233655364972737215494307.jpg
  • Top news

शाहजहांपुर जनसुनवाई में एसपी सतवीर सिंह की सख्ती: आमजन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image829177653-17773958479686254107300460141883.jpg
  • Top news

बानसूर पुलिस की तत्परता: बिछड़ा मासूम कुछ घंटों में परिवार से मिला

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
image_editor_output_image1043042374-17773951634362184541374945958357.jpg
  • Top news

राजस्थान : अभावों में जी रहा मेहनतकश वर्ग आज भी हाशिए पर

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
image_editor_output_image-1131479955-17773938233655364972737215494307.jpg
  • Top news

शाहजहांपुर जनसुनवाई में एसपी सतवीर सिंह की सख्ती: आमजन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
image_editor_output_image371202576-1777393087074139496172913104125.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले की अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में कॉपर वायर चोरी का खुलासा

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.