श्री देवनारायण की 11 वीं पद यात्रा रवाना, पद यात्रियों का प्रबुद्धजनों ने किया स्वागत

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। शहर के मौहल्ला बड़ाबास स्थित श्री डुंगा वाला हनुमान मंदिर से प्रतिवर्ष की भांति देव सेना कोटपूतली के तत्वाधान में श्री देवनारायण सवाई भोज की 11 वीं पद यात्रा रविवार को बड़े ही धुमधाम व हर्षोल्लास के साथ रवाना हुई।

पद यात्रा डीजे व झांकी ध्वज के साथ भीलवाड़ा के आसींद स्थित सवाई भोज मंदिर के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर रात्रि को ग्राम पूतली स्थित श्री देवनारायण मंदिर पर गोठ व भण्डारा कार्यक्रम का आयोजन होगा। वहीं सोमवार को पद यात्री सवाई भोज मंदिर आसींद के लिए रवाना होगें। पद यात्री यात्रा के दौरान देव माली धाम, गढ़ गोठा धाम, बैकुण्ठ धाम, आसींद सवाई भोज धाम व मालासेरी डुंगरी धाम के दर्शन करेगें।

श्री देवनारायण की 11 वीं पद यात्रा रवाना, पद यात्रियों का प्रबुद्धजनों ने किया स्वागत

इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष के.के. पायला, उपाध्यक्ष नरेश पायला, कोषाध्यक्ष प्रकाश पायला, मंत्री रघुवीर पायला, महामंत्री जयराम भड़ाना व व्यवस्थापक दारासिंह पायला समेत कमेटी सदस्य मौजूद रहे।

पद यात्रियों का बानसूर रोड़ स्थित पूर्वा सिनेमा के पास युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव भीम पटेल, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एड. हीरालाल रावत, उपप्रधान प्रतिनिधि एड. राजेन्द्र रहीसा, पूर्व पार्षद हरदान पायला, युवा नेता जयसिंह पायला, ख्यालीराम मोलाहेड़ा, राजेश भड़ाना, रामशरण भड़ाना, राजू खटाना, रामकुमार पायला, कमल, नरेश, प्रकाश, सुभाष, बनेसिंह, रामसिंह, हीरालाल, जगमाल आदि ने स्वागत किया।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।