बसई ने पेजुका को 40 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

न्यूज चक्र, कोटपूतली। ग्राम पेजुका में चल रहे 5 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आज समापन हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल मैच बसई एवं पेजुका के बीच खेला गया जिसमे बसई ने पेजुका को 40 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। उपविजेता पेजुका गांव की टीम रही।

मुख्य अतिथि युवा रेवोल्यूशन के अध्यक्ष मनोज चैधरी ने विजेता टीम को 3100 रूपये व उपविजेता टीम को 1100 रूपये नगद व ट्रॉफी प्रदान की। चैधरी ने युवा खिलाड़ियों को जीत की बधाई देते हुए हौसला अफजाई की तथा आयोजको को सफल आयोजन के लिए आभार जताया।

बसई ने पेजुका को 40 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

इस मौके पर आयोजक महेन्द्र भरगढ़, सचिन भरगढ़ ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर मांगीलाल, राकेश रावत, नरेश बूढानिया, अतुल, विकास बूढानिया, आदि लोग उपस्थित रहे ।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।