करवा चौथ से पहले रिलीज हुआ रणबीर-रश्मिका की ‘एनिमल’ का दूसरा सॉन्ग ‘सतरंगा’

करवा चौथ से पहले रिलीज हुआ रणबीर-रश्मिका की ‘एनिमल’ का दूसरा सॉन्ग ‘सतरंगा’
मुंबई : बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) का दूसरा गाना ‘सतरंगा’ (Satranga) आज यानी 27 अक्टूबर को रिलीज हो गया है। इस गाने में रश्मिका ने रणबीर के लिए करवा चौथ का व्रत रखी हैं। गाने में रश्मिका हाथों में छलनी लेकर रणबीर कपूर को देखती नजर आ रही हैं। इस गाने को सिंगर अरिजीत सिंह ने गाया है। सिद्धार्थ-गरिमा ने इस गाने के लिरिक्स को लिखा है। गाना ‘सतरंगा’ भूषण कुमार की टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम हो रहा है। ये गाना फैंस को खूब पसंद आ रहा है। अब तक इस गाने को साढ़े पांच लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के अलावा अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म से पहली बार रश्मिका मंदाना रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। फिल्म 1 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

PC : enavabharat

News Chakra

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।