रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को कोटपूतली में, भाजपा प्रत्याशी ने की तैयारी

न्यूज चक्र, कोटपूतली। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को कोटपूतली आयेंगे। वे यहां राजकीय एलबीएस पीजी महाविद्यालय में हैलीकाप्टर से पहुंचकर डाबला रोड़ स्थित सत्यम गार्डन में भाजपा प्रत्याशी हंसराज पटेल के समर्थन में सुबह 9 बजे आम सभा को संबोधित करेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को कोटपूतली में, भाजपा प्रत्याशी ने की तैयारी

भाजपा के कोटपूतली प्रत्याशी हंसराज गुर्जर ने बताया कि राजनाथ सिंह की सभा को लेकर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इधर, रक्षा मंत्री की सभा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जगह जगह पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।