दिल का दौरा पड़ने से जवान की मृत्यु, क्षेत्रवासियों ने जताई संवेदना

  • कोटपूतली के मोरदा गांव में शोक की लहर
  • 15 दिन पहले छुट्टी आए जवान का निधन, पनियाला थाना पुलिस की मौजूदगी में होगा अंतिम संस्कार

न्यूज़ चक्र, कोटपुतली। कोटपूतली के मोरदा गांव में सीआरपीएफ के एक जवान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। ग्रामवासी एडवोकेट सुबे सिंह मोरोडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआरपीएफ जवान दीपक वर्मा 15 दिन पहले ही गांव छुट्टी आये थे और बीती रात अचानक दिल का दौरा पड़ने पर जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जवान की मृत्यु उपरांत कोटपूतली के राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है, जहां डॉक्टरों ने दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु की बात कही है।

एडवोकेट सुबे सिंह मोरोडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि दीपक वर्मा वर्ष 2014 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। जवान के अकस्मात निधन से परिवार ग्रामवासी शोकाकुल हैं। वहीं पनियाला थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना पुलिस की मौजूदगी में जवान का अंतिम संस्कार करवाया जाएगा। जवान को राजकीय सम्मान दिया जाएगा या नहीं इस बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।