बानसूर बस स्टैंड पर हादसा, अनियंत्रित बोलेरो ने मारी टक्कर, 3 गंभीर घायल कोटपूतली रेफर

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली. निकटवर्ती बानसूर में शुक्रवार दोपहर एक अनियंत्रित बोलेरो द्वारा बस स्टैंड पर खड़े लोगों को टक्कर मारने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक नारायणपुर की ओर से एक बोलेरो जीप तेज गति से बस स्टैंड की तरफ आई और बस स्टैंड पर खड़ी सवारियों को टक्कर मारते हुए बस स्टैंड पर एक पेड़ से टकरा गई . इस हादसे में अपुष्ट जानकारी के मुताबिक आधा दर्जन लोग बोलेरो की चपेट में  आकर घायल हो गए हैं.

bansur news

बानसूर (Bansur) थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे बानसूर- नारायणपुर बस स्टैंड पर एक अनियंत्रित बोलेरो ने वहां खड़ी हुई सवारियों व समोसा रेडी वालों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे की जानकारी मिलते ही बानसूर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और घायलों को तत्परता से बानसूर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व कोटपूतली के बीडीएम अस्पताल भिजवाया गया है.  बोलेरो जीप चालक भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गया. बानसूर थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. 

गौरतलब है कि बानसूर के नारायणपुर बस स्टैंड पर बेतरतीब यातायात व्यवस्था व अतिक्रमण के कारण यहां हमेशा हादसे का भय बना रहता है. और आज इसी लापरवाह व्यवस्था का खामियाजा यहां हादसे में घायल लोगों को उठाना पड़ा है. बानसूर थाना पुलिस के मुताबिक तीन गंभीर घायलों को कोटपूतली के राजकीय BDM जिला अस्पताल भिजवाया गया है .

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।