पावटा में बंदूक की नोंक पर दवा व्यापारी से लूट, घटना के बाद पूर्व विधायक का ट्वीट वायरल

“पूर्व विधायक इंद्राज गुर्जर ने ट्वीट कर पूछा क्या यही रामराज है”

न्यूज़ चक्र कोटपूतली। जिला कोटपूतली बहरोड के पावटा कस्बे में देर शाम करीब 6 बजे एक दवा व्यापारी से बंदूक की नोंक पर करीब 25000 रूपए लूट लिए। जानकारी के अनुसार घटना पावटा की बड़ी पुलिया, टसकोला भौनावास रोड पर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नजदीक कनिका मेडिकल स्टोर पर हुई। बताया जा रहा है कि घटना में 4 से 5 युवक शामिल है जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना के बाद प्रागपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं।

पावटा में बंदूक की नोंक पर दवा व्यापारी से लूट, घटना के बाद पूर्व विधायक का ट्वीट वायरल

इधर घटना के बाद विराट नगर पूर्व विधायक इंद्राज गुर्जर ने ट्वीट कर नवगठित बीजेपी सरकार को घेरा है। पूर्व विधायक ने पूछा है कि क्या यही रामराज है। पूर्व विधायक ने ट्वीट में लिखा है कि कांग्रेस शासन में अपराध पर बड़े- बड़े भाषण देने वाले नेता कहां हैं विराटनगर की जनता पूछ रही है। विधायक इंद्राज गुर्जर का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।

पावटा में बंदूक की नोंक पर दवा व्यापारी से लूट, घटना के बाद पूर्व विधायक का ट्वीट वायरल

बहरहाल पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने लिए आसपास के इलाके में नाकाबंदी करवाई है, साथ ही बारीकी से घटना की छानबीन की जा रही है। लेकिन हाल ही के दिनों में जिला कोटपूतली बहरोड में एक के बाद एक हो रही लूट व चोरी की घटनाओं ने पुलिस प्रशासन व आमजन की नींद उड़ा दी है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।