न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। प्रागपुरा थाना क्षेत्र में यातायात पुलिस ने हाईवे पर वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए शुक्रवार को 30 वाहनों के चालान काटे। यातायात प्रभारी कैलाश मीणा ने बताया कि हाईवे पर गलत साइड से पार करने वाले, गलत साइड में चलने वाले वाहन चालकों समेत नो पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा करने वालों व बिना हैलमेट वाहन चलाना व बाईक चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करना, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाना, बिना कागजात तथा बिना वाहन बीमा के वाहन चलाने सहित अन्य मामलों में 30 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
यातायात पुलिस प्रभारी कैलाश मीणा ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर हाईवे पर वाहन खड़ा करने वाले लोगों पर निगाह रखी जा रही है। ऐसे वाहन चालकों के कारण दुर्घटनाएं ज्यादा होने की सम्भावनाएं बनी रहती है जिसके चलते यातायात पुलिस द्वारा सख्ताई से कार्रवाई कि जा रही है।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।