PATAN: बोपिया नाला के पास एक्सीडेंट, घायल युवक जयपुर रेफर

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। पाटन के बोपिया नाला के समीप सुबह 10:00 बजे के लगभग मोटरसाइकिल व पिकअप में एक्सीडेंट हो गया। जिसमें गोदावास नीमकाथाना निवासी युवक गंभीर घायल हो गया।

कोटपूतली के बीडीएम जिला अस्पताल चौकी प्रभारी भवानी सिंह ने बताया कि पाटन थाना क्षेत्र के बोपिया के समीप एक पिकअप और मोटरसाइकिल में एक्सीडेंट हो जाने से मोटरसाइकिल चालक अभिषेक पुत्र सूर्य प्रकाश जाट, उम्र 25 साल, निवासी गोदावास नीमकाथाना को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जयपुर रेफर कर दिया है। मामले की जानकारी व आवश्यक कार्यवाही हेतु पाटन थाना को सूचित किया गया है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।