विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर कार्यशाला का आयोजन, विद्यार्थियों को मिली न्याय प्रक्रिया की जानकारी

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वाधान में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर सत्यनारायण व्यास के निर्देशन में कोटपूतली न्याय क्षेत्र में ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बाल श्रम को रोकने के लिए बनाए गए कानून व बालकों से संबंधित अन्य लाभकारी कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई।


इस कार्यशाला में ग्रीन वैली सेकेंडरी स्कूल एवं हंस इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोटपूतली के लगभग 40 विद्यार्थी व अन्य सहभागियों के द्वारा भाग लिया गया।

इस अवसर पर श्रीमती रेणुका सिंह हुड्डा, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश क्रम 3, भारत भूषण शर्मा, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश क्रम 1, नीलेश सिंह चौधरी वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट क्रम 1, ऋचा चौधरी, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम 2 एवं दीपिका सिंह सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट तथा पैनल अधिवक्ता राजकमल बसीठा उपस्थित रहे।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।