न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली थाना क्षेत्र के नागड़ीवास गांव में खेत में काम करते समय एक युवक की करंट लगने से मृत्यु हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया है। दोनों युवक खेत में लगे लोहे के जाल को ठीक कर रहे थे।
बीडीएम अस्पताल की पुलिस चौकी में परिजनों के बताए अनुसार 30 वर्षीय युवक तोताराम पुत्र रामेश्वर गुर्जर व 35 वर्षीय लल्लू राम पुत्र रामवतार गुर्जर के साथ अपने खेत में लगे लोहे के जाल को ठीक कर रहा था। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन से करंट प्रभाव हो जाने के कारण दोनों युवक घायल होकर अचानक से अचेत हो गये।
परिजन युवकों को कोटपूतली के बीडीएम जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने युवक तोताराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल युवक लल्लू राम का बीडीएम में इलाज जारी है।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।