पावटा सीएचसी किल्लर पॉइंट पर हादसा, बाइक सवार घायल

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली / पावटा। जयपुर दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के पावटा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के सामने सड़क मार्ग क्रॉसिंग पर एक ट्रक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारकर फरार हो गया। दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

पावटा सीएचसी किल्लर पॉइंट पर हादसा, बाइक सवार घायल

ट्रैफिक कर्मी एवं स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पावटा ले जाया गया। दुर्घटना में घायल मोटरसाइकिल सवार का चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसकी हालत गंभीर होने पर कोटपूतली बीडीएम अस्पताल रेफर कर दिया। घायल कल्याण सिंह विराट नगर का रहने वाला है।

गौरतलब है कि पावटा के सीएचसी कट पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। लेकिन हादसे रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। पिछले दिनों क्षेत्रीय सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने यहां पुलिया निर्माण की बात कही थी लेकिन वह आश्वासन अभी धरातल पर नहीं उतर पाया है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।