Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • WPL 2024, MI vs GG | हरमनप्रीत की तूफानी पारी के आगे गुजरात जाइंट्स पस्त, मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट स…
  • SPORTS

WPL 2024, MI vs GG | हरमनप्रीत की तूफानी पारी के आगे गुजरात जाइंट्स पस्त, मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट स…

News Chakra March 9, 2024
WPL-2024-MI-vs-GG-हरमनप्रीत-की-तूफानी-पारी.webp

WPL 2024: MI vs GG

Loading

नई दिल्ली: कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के नाबाद 95 रन की मदद से मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL 2024) के मैच में शनिवार को गुजरात जाइंट्स (Gujarat Giants) को सात विकेट से हरा दिया।  हरमनप्रीत ने 48 गेंद की अपनी पारी में दस चौके और पांच छक्के लगाये। वहीं सलामी बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने 36 गेंद में 49 रन की पारी खेली। इससे पहले कप्तान बेथ मूनी और डी हेमलता के अर्धशतकों की मदद से गुजरात जाइंट्स ने सात विकेट पर 190 रन बनाये थे लेकिन मुंबई ने एक गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।  यास्तिका और हेली मैथ्यूज (18) ने मुंबई को शानदार शुरूआत दिलाते हुए 6 . 3 ओवर में 50 रन जोड़े। यास्तिका और नेट स्किवेर ब्रंट हालांकि टीम के सौ रन बनने से पहले आउट हो गई। 

आखिरी पांच ओवर में मुंबई को 72 रन की जरूरत थी। हरमनप्रीत ने 40 के स्कोर पर स्नेह राणा की गेंद पर सीमारेखा के पास फोबे लिचफील्ड से मिले जीवनदार का पूरा फायदा उठाकर टीम को जीत तक पहुंचाया।  उन्होंने चौथे विकेट के लिये एमेलिया केर (12) के साथ 38 गेंद में 93 रन की अटूट साझेदारी की। उन्होंने राणा के डाले 18वें ओवर में 24 रन बनाये।  इससे पहले गुजरात टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया था। उसने सलामी बल्लेबाज लौरा वोल्वार्ट (13) का विकेट जल्दी गंवा दिया जिन्हें हेली मैथ्यूज ने आउट किया।   

95* (48). That’s all. ⚡️#OneFamily #AaliRe #MumbaiIndians #TATAWPL #MIvGG pic.twitter.com/glyLc2JIe8

— Mumbai Indians (@mipaltan) March 9, 2024

मूनी ने 35 गेंद में आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 66 रन की पारी खेली। वहीं हेमलता ने 40 गेंद में 74 रन बनाये जिसमें नौ चौके और दो छक्के शामिल थे। दोनों ने दूसरे विकेटठ के लिये 11 ओवरों में 121 रन की साझेदारी की।  लगातार दूसरा अर्धशतक जमाने वाली बूनी और हेमलता ने इसके बाद मुंबई के गेंदबाजों को मैदान के चारों ओर खेला। मूनी ने नेट स्किवेर ब्रंट को स्ट्रेट छक्का लगाया और शबनम इस्माइल को लगातार दो चौके जड़े। 

यह भी पढ़ें

तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर को मूनी ने विकेटकीपर के पीछे से स्कूप शॉट पर दो छक्के लगाये।  दूसरी ओर हेमलता ने लेग स्पिनर एमेलिया केर को दसवें ओवर में दो चौके और एक छक्के समेत 15 रन निकाले। मूनी ने अपना अर्धशतक 27 गेंद में पूरा किया और हेमलता ने 28 गेंद में यह आंकड़ा छुआ।  मूनी 14वें ओवर में स्ट्रेटेजिक टाइम आउट के बाद अपना विकेट गंवा बैठी जिससे गुजरात की रन गति पर अंकुश लगा। आफ स्पिनर साजना सजीवन ने उन्हें पवेलियन भेजा।  हेमलता को इस्माइल ने आउट किया। गुजरात ने आखिरी चार विकेट 28 रन के भीतर गंवाये।  



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Test Match Record | भारतीय टेस्ट टीम ने बराबर कर लिया हार जीत का आंकड़ा, अब बढ़ेगा जीत का ग्राफ
Next: Rishabh Pant Suspense | IPL 2024 में नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत! सूत्रों की खबर- नहीं मिला NCA का फिटनेस क…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image-73253859-17754692672028419454736623870524.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा में भाजपा स्थापना दिवस धूमधाम से मना

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
image_editor_output_image1350507672-17753838281291124354882891350205.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जन्मदिन बना सेवा का पर्व: हैप्पी गुर्जर के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, 58 यूनिट रक्त संग्रहित

Rajesh Kumar Hadia April 5, 2026
image_editor_output_image-1592803202-17753218899776613655559876161588.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आपातकालीन स्थिति में स्वैच्छिक रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia April 4, 2026
image_editor_output_image1510487229-17752357634418223327065001225852.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जमीनी विवाद, गंगादासवाली ढाणी में दो व्यक्ति गंभीर घायल

Rajesh Kumar Hadia April 3, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.