Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • कलेक्टर ने किया कार्यालयों का औचक निरीक्षण, मिली खामियां …. पड़ी फटकार
  • Rajasthan News
  • Kotputli

कलेक्टर ने किया कार्यालयों का औचक निरीक्षण, मिली खामियां …. पड़ी फटकार

News Chakra March 11, 2024

जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने अग्निशमन केंद्र तथा राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नागाजी की गौर कोटपूतली का किया औचक निरीक्षण

न्यूज़ चक्र, कोटपुतली- बहरोड़ । जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने सोमवार सुबह अग्निशमन केंद्र कोटपुतली तथा राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नागाजी की गौर का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आग से बचाव के लिए उपलब्ध संसाधनों, मैन पॉवर समेत सभी पहलुओं की गहनता से जांच किया तथा कर्मियों को आग से बचाव को बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए। यहां उन्होंने वाहनों की क्रियाशीलता, सृजित पदों के सापेक्ष तैनाती, कर्मियों के आवास व अन्य सेवाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों व कर्मियों की समस्याएं जानी। कहा कि सभी का रिपोर्ट तैयार कर कार्यालय भेजें। बिंदुवार उनका निराकरण कराया जाएगा। कहा कि आग से हानि को कम करने के लिए हमेशा तत्पर रहें।

कलेक्टर

औचक निरीक्षण के दौरान पाया गया कि फायर बाईक का उपयोग फायर संबंधित कार्य में न करके अन्य कार्य किया जा रहा है तथा फायर बाईक की लोगबुक का रख-रखाव भी नही किया जा रहा है. साथ ही मौके पर पाया गया कि फायर गाडियो का कोई उपयोग नही किया जा रहा है. इस पर जिला कलेक्टर ने नाराजगी जताई तथा सुधार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

कलेक्टर

इसके बाद जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने राजकीय प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र नागाजी की गौर कोटपूतली का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी कक्षों में जाकर व्यवस्थाएं देखी। पंजीकरण, टीकाकरण, दवा वितरण, स्टोर, लैब, लेबर रूम, शौचालय सभी जगह जाकर निरीक्षण किया और सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। प्रभारी को निर्देश दिए कि वह नियमित रूप से ध्यान रखकर व्यवस्थाएं बेहतर बनाएं। स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। चादर साफ हों, फटी हुई ना हों। दिन के निर्धारित रंग के अनुसार चादर बिछाई जाएं।

कलेक्टर

स्टोर रूम में दवाओं के पुराने खाली डब्बे अव्यवस्थित तरीके से मिले, जिन्हें निस्तारित करने एवं व्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश स्टोर प्रभारी को दिए। रजिस्टर भी चेक किए। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने भर्ती मरीजों के परिजनों से बातचीत की और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कलेक्टर ने किया कार्यालयों का औचक निरीक्षण, मिली खामियां …. पड़ी फटकार

निरीक्षण के दौरान चार कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए व शहरी प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र नागााजी की गौर कोटपूतली में पदस्थापित डॉक्टर की अनुपस्थिति में नर्सिंग ऑफिसर द्वारा ही मरीजों का इलाज किया जा रहा है, किन्तु मरीज की पर्ची पर नर्सिग ऑफिसर द्वारा हस्ताक्षर नही होने को लेकर जिला कलेक्टर ने सख्त नाराजगी जताई तथा सीएमएचओं को सुधार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने किया कार्यालयों का औचक निरीक्षण, मिली खामियां …. पड़ी फटकार

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: 2 IPL In A Year | अब एक साल में होंगे दो IPL! टी20 की जगह टी10 में खेला जाएगा टूर्नामेंट; विंडो की त…
Next: Brendon McCullum | भारत से मिली करारी हार इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम को स्वीकार, बोले- ‘बैजबॉल’ …

Related Stories

img-20260214-wa00163600544360647832298.jpg
  • Kotputli

पहले ही प्रयास में वंश गोयल ने पास की सीएमए इंटर परीक्षा, क्षेत्र में खुशी की लहर

Vikas Verma February 14, 2026 0
image_editor_output_image-554875893-17710749060928753250587009339651.jpg
  • Kotputli

Kotputli News: जनगणना-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार

Vikas Verma February 14, 2026 0
image_editor_output_image102192287-17710661246899000475256936373167.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली में विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन, 25 प्रकरणों का निस्तारण

Vikas Verma February 14, 2026 0
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image-1644677415-17710913915457209821037793889357.jpg
  • Top news

पावटा घंटाघर चौक पर पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा, शहीदों को किया नमन

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image100447089-17710874877841012177919873371936.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के सुन्दपुरा में पुलवामा हमले की बरसी पर 101 यूनिट रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image1505028424-17710860146787179504239775337433.jpg
  • Top news

पावटा उपखंड क्षेत्र के प्रागपुरा थाने में त्योहारों से पहले पुलिस-प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image1838560195-1771084564318980578357643721803.jpg
  • Top news

राजस्थान – जयपुर में 16 फरवरी से शराब दुकानें अनिश्चितकालीन बंद, समय बढ़ाने की मांग को लेकर सौंपा जाएगा ज्ञापन

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.