Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Musheer Khan | 19 साल के सरफराज खान के भाई मुशीर ने रचा इतिहास, सचिन के सामने ही तोड़ा उनका 29 साल पु…
  • SPORTS

Musheer Khan | 19 साल के सरफराज खान के भाई मुशीर ने रचा इतिहास, सचिन के सामने ही तोड़ा उनका 29 साल पु…

News Chakra March 12, 2024
Musheer-Khan-19-साल-के-सरफराज-खान-के-भाई.webp

Musheer Khan became the youngest Mumbai batsman to record a century in the Ranji Trophy final, surpassing Sachin Tendulkar.

मुशीर खान और सचिन तेंदुलकर (PIC Credit: X)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स देश: रणजी ट्रॉफी का फाइनल (Ranji Trophy 2023-24) मैच मुंबई और विदर्भ (Mumbai vs Vidarbha Final Match) के बीच वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जा रहा है। इस मैच में सरफराज खान (Sarfaraz Khan) के छोटे भाई मुशीर खान (Musheer Khan) ने जबरदस्त पारी खेलकर मुंबई को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया है। इतना ही नहीं मुशीर ने इतिहास रचते हुए क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने 255 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

वसीम जाफर के बाद मुशीर ऐसा करने वाले बने दूसरे बल्लेबाज  

मुंबई के मुशीर खान ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में विदर्भ के खिलाफ शतकीय पारी खेली। उन्होंने 326 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 136 रन बनाए। हालांकि मुशीर को हर्ष दुबे ने एलबीडब्ल्यू के जरिए आउट किया। मुंबई की पारी के 90वें ओवर में उन्होंने अपना प्रथम श्रेणी का दूसरा शतक जड़ा। इससे पहले बड़ौदा के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने दोहरा शतक लगाया था। वसीम जाफर के बाद वह ऐसा करने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के बल्लेबाज थे।

HUNDRED IN RANJI TROPHY FINAL….!!!!

– Musheer Khan is just 19 years old. 🤯🔥pic.twitter.com/2xfxleYI9R

— Johns. (@CricCrazyJohns) March 12, 2024

मुशीर ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड 

इतना ही नहीं मुशीर खान ने रणजी के फाइनल में शतक जड़कर मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का 29 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह ऐसा करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। मुशीर ने 19 साल 14 दिन की उम्र में शतक लगाया। वहीं, सचिन तेंदुलकर ने अपने 22वें जन्मदिन से पहले पंजाब के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। दिलचस्प बात यह है कि सचिन के सामने ही मुशीर खान ने उनका रिकॉर्ड तोड़ा। इस दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी वानखेड़े में मौजूद थे। 

Musheer Khan becomes youngest Mumbai batter to hit century in final, breaks Sachin Tendulkar’s record #RanjiTrophy #MUMvsVID

— CricTracker (@Cricketracker) March 12, 2024

पिता भी स्टेडियम में मौजूद 

जिस समय मुशीर ने सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा उस समय उनके पिता नौशाद खान भी स्टेडियम में ही मौजूद थे। उन्हें बेटे की इस उपलब्धि पर तालियां बजाते देखा गया। उनका सीना गर्व से चौड़ा हो गया। इससे पहले उनके बड़े बेटे सरफराज खान ने भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। जहां उन्होंने अपनी पहली पारी में अर्धशतक लगाया था। सरफराज खान ने तीन पारियों में 200 रन बनाए।

यह भी पढ़ें

मैच का हाल 

जानकारी के लिए बता दें कि रणजी के फाइनल मुकाबले में मुंबई ने विदर्भ के खिलाड़ बड़ी लीड हासिल कर ली है। खबर लिखे जाने तक मुंबई अपने दूसरी पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 399 रन बनाकर 518 की लीड ले चुकी है। मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 73 रन की शानदार पारी खेली। जबकि श्रेयस अय्यर ने भी 95 रन बनाकर मुंबई को मजबूती दी। वहीं मुशीर के 136 से मुंबई जीत की तरफ आगे बढ़ा। फिलहाल क्रीज पर तुषार देशपांडे और शम्स मुलानी मौजूद है।      



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Ranji Trophy 2023-24 Final | रणजी फाइनल में चमके श्रेयस अय्यर, कॉन्ट्रैक्ट छीनते ही खेली जबरदस्त पार…
Next: Ranji Trophy 2023-24 Final | रहाणे-अय्यर-मुशीर बने मुंबई की दीवार, विदर्भ को दिया 538 रन का लक्ष्य

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image-73253859-17754692672028419454736623870524.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा में भाजपा स्थापना दिवस धूमधाम से मना

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
image_editor_output_image1350507672-17753838281291124354882891350205.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जन्मदिन बना सेवा का पर्व: हैप्पी गुर्जर के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, 58 यूनिट रक्त संग्रहित

Rajesh Kumar Hadia April 5, 2026
image_editor_output_image-1592803202-17753218899776613655559876161588.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आपातकालीन स्थिति में स्वैच्छिक रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia April 4, 2026
image_editor_output_image1510487229-17752357634418223327065001225852.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जमीनी विवाद, गंगादासवाली ढाणी में दो व्यक्ति गंभीर घायल

Rajesh Kumar Hadia April 3, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.