Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Ajinkya Rahane | अजिंक्य रहाणे ने की BCCI की तारीफ, कहा- घरेलू क्रिकेट को महत्व देना अच्छी बात
  • SPORTS

Ajinkya Rahane | अजिंक्य रहाणे ने की BCCI की तारीफ, कहा- घरेलू क्रिकेट को महत्व देना अच्छी बात

News Chakra March 14, 2024

BCCI giving importance to domestic cricket is a good thing: Ajinkya Rahane

अजिंक्य रहाणे (PIC Credit: X)

Loading

मुंबई: रिकॉर्ड 42वीं बार रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy 2023-24) का खिताब जीतने वाली मुंबई की टीम (Mumbai Team) के कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने घरेलू क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार को यहां भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) की सराहना की। बीसीसीआई ने सीनियर क्रिकेटरों से रणजी ट्रॉफी जैसी घरेलू प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आग्रह किया है।

रहाणे ने मुंबई की विदर्भ के खिलाफ फाइनल में 169 रन से जीत के बाद संवाददाताओं से कहा,‘‘मैं बीसीसीआई के घरेलू क्रिकेट को महत्व देने का जिक्र करना चाहता हूं। यह बहुत अच्छा कदम है। खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलने की अनुमति देना बेहद महत्वपूर्ण है।” मुंबई की रणजी ट्रॉफी में जीत के बारे में रहाणे ने कहा कि टीम को अगले सत्र में इस प्रदर्शन को दोहराने पर ध्यान देना चाहिए।

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा,‘‘एक टीम के रूप में हमने पिछले दो वर्ष में अच्छी क्रिकेट खेली है। हमारे खिलाड़ी लगातार भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं जो मुंबई क्रिकेट के लिए अच्छे संकेत हैं। प्रदर्शन में लगातार सुधार करना महत्वपूर्ण है। हम आने वाले वर्षों में इस तरह के प्रदर्शन को दोहराना चाहते हैं, इसलिए हमारा ध्यान अब इस पर केंद्रित रहेगा।”

भारत की तरफ से 12 वनडे और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले मुंबई के तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी ने रणजी ट्रॉफी फाइनल के बाद संन्यास लेने की घोषणा की। उन्होंने 95 प्रथम श्रेणी मैच में 281 विकेट लिए। कुलकर्णी ने कहा कि उन्हें इस बात का अफसोस नहीं है कि उनका अंतरराष्ट्रीय करियर लंबा नहीं खिंचा।

उन्होंने कहा,‘‘जो बीत गया वह बीत गया। मैं अतीत में क्या हुआ उस पर विचार करने के बजाय भविष्य पर ध्यान देता हूं। मैं जानता हूं कि मुझे भारतीय टीम की तरफ से अधिक क्रिकेट खेलनी चाहिए थी।” भविष्य की अपनी योजनाओं के बारे में कुलकर्णी ने कहा,‘‘मैंने इस बारे में बहुत ज्यादा विचार नहीं किया है लेकिन क्रिकेट ने मुझे काफी कुछ दिया है और मैं क्रिकेट को वापस कुछ देना चाहता हूं। फिर चाहे वह कोचिंग हो या कोई अन्य काम।”

(एजेंसी) 



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Ranji Trophy 2023-24 | ‘नहीं बनाए रन फिर भी सबसे ज्यादा खुश’ रणजी ट्राफी पर हक जमाने के बाद बोले अजि…
Next: Harmanpreet Singh | ‘…बड़ी टीमों को दे रहे चुनौती’, ओलंपिक से पहले टीम की सुधार पर बोले कप्तान हरम…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image829177653-17773958479686254107300460141883.jpg
  • Top news

बानसूर पुलिस की तत्परता: बिछड़ा मासूम कुछ घंटों में परिवार से मिला

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
image_editor_output_image1043042374-17773951634362184541374945958357.jpg
  • Top news

राजस्थान : अभावों में जी रहा मेहनतकश वर्ग आज भी हाशिए पर

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
image_editor_output_image-1131479955-17773938233655364972737215494307.jpg
  • Top news

शाहजहांपुर जनसुनवाई में एसपी सतवीर सिंह की सख्ती: आमजन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
image_editor_output_image371202576-1777393087074139496172913104125.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले की अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में कॉपर वायर चोरी का खुलासा

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.