Nandre Burger | ‘मुफ्त पढ़ाई के लिए खेला क्रिकेट…’, बुरे वक्त को याद करके छलके RR के गेंदबाज बर्गर …

Nandre Burger

नांद्रे बर्गर (pic credit: ‘X’ RR)

Loading

जयपुर: दक्षिण अफ्रीका के बायें हाथ के तेज गेंदबाज (South African Left-arm Fast Bowler) नांद्रे बर्गर (Nandre Burger) कभी क्रिकेटर बनना नहीं चाहते थे बल्कि मुफ्त पढाई के लिये उन्होंने खेल को चुना। उन्हें 2014 में क्रिकेट ट्रायल के जरिये विटवाटर्सरेंड यूनिवर्सिटी में दाखिला और पूरी स्कॉलरशिप मिली। उसके बाद से उन्होंने मुड़कर नहीं देखा।

दक्षिण अफ्रीका के 28 वर्ष के तेज गेंदबाज बर्गर ने पिछले साल दिसंबर में राष्ट्रीय टीम में पदार्पण किया। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने उन्हें 50 लाख रूपये में खरीदा जबकि उन्होंने पिछले महीने एसए20 में भी जोहानिसबर्ग सुपर किंग्स के लिये खेला था। बर्गर ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा ,‘‘ अजीब लगता है ना। विट्स उन छात्रों को स्कॉलरशिप दे रहा था जो क्रिकेट खेलते हैं। मैं क्रिकेटर बनना नहीं चाहता था लेकिन मुफ्त पढाई के लिये हाथ आजमाने में बुराई नहीं थी। क्रिकेट मेरी पढाई के लिये बैकअप था ।”

उनकी यूनिवर्सिटी के कोच नील लीवेंसन ने उनमें एक सक्षम तेज गेंदबाज देखा। बर्गर ने कहा ,‘‘ पहले तो मैं हंसा कि मैं 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डालता हूं । मैं 145 किमी से नहीं डाल सकता । मैने फिर भी उन्हें हामी भरी और फिर मुझे मजा आने लगा।”
(एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।