चेन्नई: गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans, GT) के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने मंगलवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League, IPL 2024) के एकतरफा टी20 मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings, CSK) से मिली 63 रन की हार के बाद स्वीकार किया कि वे बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में पिछड़ गये। सीएसके ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद छह विकेट पर 206 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
गुजरात टाइटन्स 20 ओवर में आठ विकेट पर 143 रन ही बना सकी। गिल ने मैच के बाद कहा, ‘‘उन्होंने बल्लेबाजी में हमें पछाड़ दिया और फिर जब वे गेंदबाजी कर रहे थे तो उनका कार्यान्वयन बहुत बढ़िया रहा। ” उन्होंने कहा, ‘‘हम पावरप्ले में अच्छे रन नहीं बना सके। हमें 190 से 200 रन के लक्ष्य की उम्मीद थी क्योंकि यह अच्छा विकेट था। लेकिन बल्लेबाजी में हमने निराश किया। ” (एजेंसी)
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।