न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। नेशनल हाईवे पर कोटपूतली के पुतली कट के समीप कंटेनर में सुबह 5:30 बजे करीब आग लग गई। ट्रक कंटेनर जयपुर की तरफ जा रहा था और इसमें कपड़े भरे हुए थे।
बताया जा रहा है कि ट्रक का अचानक से टायर फट गया जिसके बाद यह डिवाइडर तोड़ते हुए दिल्ली की तरफ जाने वाली सर्विस लाइन पर पलट गया। पलटने के दौरान ट्रक में आग लग गई और देखते ही देखते ट्रक धू- धू कर जलने लगा। गनीमत रही कि हादसे में ट्रक ड्राइवर सुरक्षित बच गया।
हादसे की सूचना के बाद कोटपुतली नगर पालिका व ग्रासिम की फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। इस दौरान करीब 1 घंटे तक दिल्ली की तरफ जाने वाला यातायात पूरी तरह बाधित रहा।
पुलिस उपाधीक्षक दिनेश यादव व थाना अधिकारी दिलीप सिंह भी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी जुटाई। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लगे जाम हुए यातायात को पुलिसकर्मी सुचारू करने में जुटे हुए हैं।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।