जयपुर दिल्ली रोड पर रॉन्ग साइड ओवरटेक कर रही थी बस, नाले में धंसी

न्यूज़ चक्र, कोटपुतली। निकटवर्ती बहरोड़ के मुख्य चौराहे के नजदीक राजस्थान रोडवेज की एक बस रॉन्ग साइड ओवरटेक के चक्कर में सड़क किनारे बने नाले में धंस गई। बाद में बस को जेसीबी की सहायता से खींच कर बाहर निकाला गया। इस दौरान बस में सवारियां मौजूद थीं जिन्हें करीब 1 घंटे तक परेशान होना पड़ा।

जयपुर दिल्ली रोड पर रॉन्ग साइड ओवरटेक कर रही थी बस, नाले में धंसी

जानकारी के अनुसार यह बस जयपुर से दिल्ली की ओर जा रही थी। लेकिन बहरोड पुलिया के नजदीक किसी वाहन को रॉन्ग साइड ओवरटेक करते समय इसका एक टायर सड़क किनारे बने नाले में जा धंसा। राजस्थान रोडवेज की यह बस जयपुर डिपो की बताई जा रही है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।